Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, गांव में खुशी की लहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, गांव में खुशी की लहर

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/27 at 7:56 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, गांव में खुशी की लहर
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता, गांव में खुशी की लहर
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : जशपुर जिले के रहने वाले जागेश्वर यादव को वर्ष 2024 के पद्मश्री पुरस्कार (Padmashree Award) के लिए चयनित किया गया है। जिले के बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया जायेगा। बगीचा ब्लॉक के भितघरा गांव में पहाड़ियों व जंगल के बीच रहने वाले जागेश्वर यादव 1989 से ही बिरहोर जनजाति के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए जशपुर में एक आश्रम की स्थापना की है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जागेश्वर यादव का पद्मश्री अवार्ड के लिए चयन होने के बाद से उनके घर, गांव खासकर बिरहोर और विशेष पिछड़ी जनजाति बाहुल्य ग्रामों में खुशी का माहौल है। साथ ही लोगों का बधाई देने के लिए उनके घर आने का सिलसिला जारी है। भितघरा के निवासी ख़ुशी से झूम-नाच रहे है। जब जशपुर से जागेश्वर यादव अपने गांव पहुंचे तो उनका उत्साह के साथ ग्राम वासियों ने स्वागत किया। पारम्परिक गीत-नृत्य के साथ नाचते-गाते हुए लोगों ने उन्हें घर पहुँचाया ।

- Advertisement -

- Advertisement -

जागेश्वर यादव का पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित है। जागेश्वर यादव जशपुर के आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने हाशिए पर पड़े बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोगों के लिए काम किया। उन्होंने जशपुर में आश्रम की स्थापना की और निरक्षरता को खत्म करने के साथ-साथ आदिवासियों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाईं। कोरोना के दौरान जागेश्वर ने आदिवासियों को वैक्सीन लगवाईं। इन कामों में आर्थिक तंगी तो आड़े आई, लेकिन इसके बावजूद जागेश्वर यादव ने कभी भी सेवा में कमी नहीं आने दी। अपने अथक प्रयासों से वो बिरहोर के भाई बन गए।

जागेश्वर यादव का जन्म जशपुर जिले के भितघरा में हुआ था। बचपन से ही इन्होंने बिरहोर आदिवासियों की दुर्दशा देखी थी। जानकारी के मुताबिक घने जंगलों में रहने वाले बिरहोर आदिवासी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से वंचित थे। जागेश्वर ने इनके जीवन को बदलने का फैसला किया। इसके लिए सबसे पहले उन्होंने आदिवासियों के बीच रहना शुरू किया। उनकी भाषा और संस्कृति को सीखा। इसके बाद उन्हें शिक्षा की अलख जगाई और बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित किया।

जागेश्वर यादव ‘बिरहोर के भाई’ के नाम से चर्चित हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बुलाया था तो वह उनसे मिलने नंगे पाव ही चले गए थे। जागेश्वर को 2015 में शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान मिल चुका है। आर्थिक कठिनाइयों की वजह से यह काम आसान नहीं था। लेकिन उनका जुनून सामाजिक परिवर्तन लाने में सहायक रहा। जागेश्वर बताते हैं कि पहले बिरहोर जनजाति के बच्चे लोगों से मिलते जुलते नहीं थे। बाहरी लोगों को देखते ही भाग जाते थे। इतना ही नहीं जूतों के निशान देखकर भी छिप जाते थे। ऐसे में पढ़ाई के लिए स्कूल जाना तो बड़ी दूर की बात थी। लेकिन अब समय बदल गया है। जागेश्वर यादव के प्रयासों से अब इस जनजाति के बच्चे भी स्कूल जाते हैं।

जागेश्वर यादव के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित होने के बाद से ही परिवार और पूरा गांव खुशियां मना रहा है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, Padmashree Award, जागेश्वर यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIRTHDAY SPECIAL: हैप्पी बर्थडे बॉबी देओल: ‘एनिमल’ का अबरार के लिए फैंस में गजब की दीवानगी, एक्टर को पहनाई भारी-भरकम माला, वीडियो वायरल
Next Article PPC 2024: हो जाएं तैयार: 29 जनवरी को होगा ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन, पीएम मोदी छात्र-छात्राओं से करेंगे बातचीत, एग्जाम के तनाव से मुक्त होने के टिप्स

Latest News

CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Janchaupal News : झूरानदी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री साय, पेड़ के नीचे लगाया जनचौपाल
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:रायगढ़ में नवगुरुकुल फाउंडेशन ने लड़कियों को सशक्त बनाने की दिशा में उठाया कदम
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?