Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BREAKING NEWS : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे लेंगे शपथ, सम्राट और विजय होंगे डिप्टी सीएम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देशबिहार

BREAKING NEWS : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे लेंगे शपथ, सम्राट और विजय होंगे डिप्टी सीएम

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/28 at 3:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BREAKING NEWS : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे लेंगे शपथ, सम्राट और विजय होंगे डिप्टी सीएम
BREAKING NEWS : नीतीश कुमार 8 मंत्रियों के साथ शाम 5 बजे लेंगे शपथ, सम्राट और विजय होंगे डिप्टी सीएम
SHARE

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS :बिहार में महागठबंधन सरकार की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। अब बिहार में उनके ही नेतृत्व में भाजपा के समर्थन से नई सरकार का गठन होने जा रहा है। नई सरकार में बीजेपी से सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम होंगे। इस नई सरकार को जीतनराम मांझी ने भी अपना समर्थन दिया है। आपको बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना आ रहे हैं। भाजपा ने पिछड़े समाज से आने वाले सम्राट चौधरी और भूमिहार नेता विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायकों की मीटिंग में रविवार को यह फैसला हुआ है।

- Advertisement -
Ad image

बिहार में सियासी घटनाक्रम के बीच भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली स्थित अपने आवास से निकले हैं। बताया जा रहा है कि वह पटना के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि नड्डा के पटना पहुंचने के बाद शपथ ग्रहण का कार्यक्रम सामने आएगा।

- Advertisement -

तेज प्रताप यादव ने अपने ताजा ट्वीट में नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि ‘गिरगिट’ तो बस यूं ही बदनाम है..! रंग बदलने की रफ़्तार से तो पलटिस कुमार को भी ‘गिरगिट रत्न’ से सम्मानित करना चाहिए।

- Advertisement -

नीतीश कुमार के साथ आज 8 मंत्री शपथ लेंगे

नीतीश कुमार के साथ आज 8 और मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेंने वाले मंत्रियों में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सुमित कुमार सिंह, विजय चौधरी, संतोष कुमार सुमन, सुमित कुमार सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव और प्रेम कुमार मंत्री पद की शपथ लेंगे।

नीतीश की नई सरकार को 128 विधायकों का समर्थन

 नीतीश कुमार ने बिहार में नई सरकार बनाने के लिए गवर्नर को जो समर्थन की चिट्ठी सौंपी है, उसमें 128 विधायकों का समर्थन है। आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए सिर्फ 122 विधायकों की आवश्यक्ता होती है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं।

अस्वाभाविक था RJD-JDU का गठबंधन : सुशील मोदी

भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, “नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने का जो निर्णय लिया, उसका हम स्वागत करते हैं। मुझे मालूम था कि RJD-JDU का अस्वाभाविक गठबंधन है। भाजपा और JDU मिलकर बिहार में सरकार बनाएगी।अगले कुछ घंटों में नई सरकार का गठन हो जाएगा।”

 

TAGGED: bihar political crisis, Bihar Politics LIVE updates:, Breaking News, nitish kumar resigns
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पीया कीटनाशक, प्रेमिका की मौत CG NEWS : प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने पीया कीटनाशक, प्रेमिका की मौत
Next Article CG BREAKING : महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ाया 22 लाख का सोना-चांदी, हिरासत में लिए गए दो तस्कर  CG BREAKING : महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता, चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ाया 22 लाख का सोना-चांदी, हिरासत में लिए गए दो तस्कर 

Latest News

PM Kisan 20th Installment: खुशखबरी! PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को हो सकती हैं जारी, लेकिन बिना ये 4 काम किए नहीं आएगी अगली किस्त
PM Kisan 20th Installment: खुशखबरी! PM Kisan की 20वीं किस्त इस तारीख को हो सकती हैं जारी, लेकिन बिना ये 4 काम किए नहीं आएगी अगली किस्त
Grand News NATIONAL देश June 10, 2025
CG NEWS : इंस्टाग्राम पर माफिया और शूटर बनने का शौक पड़ा भारी, छह युवक चढ़े पुलिस के हत्थे
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
CG Corona Update : इस जिले में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर हो गई 14
CG Corona Update : इस जिले में मिले कोरोना के 3 नए मरीज, संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर हो गई 14
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 10, 2025
CG News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, होगा नया एडमिशन...शिक्षा विभाग ने जारी किए अहम निर्देश
CG News: छत्तीसगढ़ में इस दिन से खुलेंगे स्कूल, होगा नया एडमिशन…शिक्षा विभाग ने जारी किए अहम निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?