Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BHARAT JODO NYAY YATRA : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमैन किए नियुक्त, जानि‍ए किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

BHARAT JODO NYAY YATRA : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय समितियों का गठन कर चेयरमैन किए नियुक्त, जानि‍ए किसे मिली क्‍या जिम्‍मेदारियां

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/01/29 at 11:02 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : पूर्व अध्यक्ष का गुस्सैल स्वाभाव पड़ सकता है भारी, मनोज सागर यादव को ही मिल सकती है जशपुर की जिम्मेदारी 
CG NEWS : पूर्व अध्यक्ष का गुस्सैल स्वाभाव पड़ सकता है भारी, मनोज सागर यादव को ही मिल सकती है जशपुर की जिम्मेदारी 
SHARE

BHARAT JODO NYAY YATRA : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है। चुनाव से पहले कांग्रेस को राहुल गांधी की इस यात्रा से काफी उम्मीदें हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी।

- Advertisement -

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल आयोजन एवं संचालन के लिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों का गठन करते हुए समिति में चेयरमेन नियुक्त किए हैं। साथ ही, प्रदेश में यात्रा के प्रवेशद्वार से यात्रा मार्ग रायगढ़ से खरसिया, खरसिया से कोरबा, कोरबा-कटघोरा से तारा, तारा-उदयपुर से अंबिकापुर, राजपुर, बलरामपुर, रामानुजगंज यात्रा मार्ग समिति का गठन करते हुए प्रभारी एवं सदस्यों की भी नियुक्ति की गयी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश स्तरीय गठित समिति और यात्रा मार्ग समिति में शामिल सदस्यों की सूची भी जारी कर दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गौरतलब है कि, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अलग-अलग जगह पहुंचकर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगे है। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हो रही यह यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों के 500 किलोमीटर में होकर गुजरेगी। इस यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बना हुए है।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा

- Advertisement -

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ओडिशा से रायगढ़, सक्ति, जांजगीर चांपा, कोरबा होते हुए अंबिकापुर होकर गुजरेगी। लोकसभा चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का माहौल बनाने यह यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। यही वजह है कि इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे। बैज लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे है। बैज लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुट जाने का भी आह्वान किया है।

देखें प्रदेश स्तरीय विभिन्न समितियों के चेयरमेन की सूची –

देखें यात्रा मार्ग समितियों के सदस्यों की सूची –

 

TAGGED: # latest news, BHARATJODONYAYYATRA, cg, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CGCONGRESSNEWS, cgnews, Chhattisgarh, Latest News In CG, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article NATIONAL NEWS : केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर का बड़ा दावा, कहा – गारंटी दे रहा हूं, 7 दिनों के अंदर देश में लागू होगा CAA
Next Article Pariksha Pe Charcha 2024 : परीक्षा की बात, प्रधानमंत्री के साथ: कल विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा करेंगे PM नरेन्द्र मोदी  CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘परीक्षा पे चर्चा’ के सीधे प्रसारण कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव प्रसारण…

Latest News

CG Crime : पत्थर से कुचलकर भिक्षुक की बेरहमी से हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 20, 2025
CG Crime : उड़ीसा निर्मित अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 8.640 लीटर शराब बरामद
क्राइम छत्तीसगढ़ May 20, 2025
CG NEWS : सड़क दुर्घटनाओं के घायल लोगों के लिए बड़ी राहत, सरकार कराएगी 1.50 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज, कलेक्टर और एसपी को निर्देश जारी
Grand News May 20, 2025
CG NEWS : बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त, पीड़ित परिजनों से भेंट कर दिए 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक
Grand News छत्तीसगढ़ May 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?