Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, इलाज के दौरान मासूम की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश   
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

CG ACCIDENT NEWS : दुकान जा रही 8 साल की बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने रौंदा, इलाज के दौरान मासूम की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश   

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/29 at 1:52 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : घर छोड़कर कमाने गया था परदेस, गाड़ी से गिरकर युवक की मौत 
CG NEWS : घर छोड़कर कमाने गया था परदेस, गाड़ी से गिरकर युवक की मौत 
SHARE

 

 

दुर्ग। CG ACCIDENT NEWS : जिले के पाटन ब्लाक में आये दिन सड़क हादसे हो रहे है, वहीं एक और ताजा मामला उत्तर पाटन के ग्राम भाठागांव (औरी) में एक आठ वर्षीय बच्ची को बाइक सवार ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए ब्रेकर बनाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह करीब नौ बजे हुई। भाठागांव (औरी) में रहने वाले प्रकाश निषाद की बेटी नम्रता निषाद (8) दुकान में सामान खरीदने गई थी। वहां से घर लौट रही थी। इस दौरान ही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। नम्रता तीसरी की छात्रा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक शराब के नशे में था। वह बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया। घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल बालिका और बाइक चालक दोनों को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क पर दो पहिया व चार पहिया के साथ ही भारी वाहनों का दबाव काफी हो गया है। भिलाई-तीन पुरैना से फ्लाई ऐश लेकर आने वाले भारी वाहनों के अलावा लौह अयस्क लेकर चलने वाले भारी वाहन भी इधर से आते हैं। वाहनों की तेज रफ्तार की वजह से हर पल दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि मोतीपुर चौक पर ही कुछ माह पहले कैप्सूल वाहन ने बाइक को चपेट में ले लिया था, जिसमें भाठागांव (औरी) में ही रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई थी।

 

 

 

 

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article उदंति सीतानदी टाइगर रिज़र्व की खूबसूरती देखने इटली से पहुंचे पर्यटक
Next Article CG BREAKING : टोकन नही मिलने से किसानों में आक्रोश, धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला लगाकर किया बहिष्कार CG BREAKING : टोकन नही मिलने से किसानों में आक्रोश, धान खरीदी केंद्र के गेट में ताला लगाकर किया बहिष्कार

Latest News

Arang: चपरीद में BJYM द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में युवाओं ने किया ब्लड डोनेट
रायपुर July 5, 2025
super-Earth: वैज्ञानिकों ने खोजा पानी से भरपूर ‘सुपर-अर्थ’, पृथ्वी से 4 गुना भारी — यहां साल सिर्फ 4 दिन का!
Grand News NATIONAL देश July 5, 2025
CG NEWS: चातुर्मास के लिए जैन संतों का हुआ आगमन, गुरु भजनों के बीच मुनियों का स्वागत 
Grand News छत्तीसगढ़ धर्म राजनांदगांव July 5, 2025
CG NEWS: अविनाश मैग्नेटो मॉल में हुआ रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?