Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BIG BREAKING : सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महापौर 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमध्य प्रदेश

BIG BREAKING : सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए महापौर 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/07 at 3:08 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
BIG BREAKING : सीएम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए महापौर 
BIG BREAKING : सीएम की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए महापौर 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BIG BREAKING : लोकसभा चुनावों से पहले मध्य प्रदेश के महाकौशल में कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली है। उन्होंने कहा कि जिस दिन कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया, उस दिन मैं आहत हुआ था। इसके अलावा डिंडौरी से जिला पंचायत अध्यक्ष ने चार पार्षदों के साथ केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के सामने भाजपा की सदस्यता ली है।

- Advertisement -

जबलपुर से कांग्रेस महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू भैया’ आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेताओं के साथ भाजपा में आए हैं। भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उपस्थिति में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति से मध्य प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने के लिए हम प्रयत्नशील है। अब कांग्रेस के मन में भी मोदी दिख रहा है। कांग्रेस में रहकर जनता की सेवा नहीं कर सकते। यही कारण है कि अन्नू भैया भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वही, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि एक पार्टी परिवार को बढ़ा रही है, जबकि भाजपा परिवार को बढ़ाने का उदहारण दे रही है। आज भाजपा का जीतना देश के लिए जरूरी हो गया है। आप लोग उसका ही हिस्सा बन रहे हैं। भाजपा का परिवार बढ़ता जा रहा। अब भाजपा ज्वाइन करने वाले वेटिंग में हैं।

- Advertisement -

 

सीएम की मौजूदगी में कांग्रेस महापौर जगत बहादुर अन्नू बीजेपी में हुए शामिल….

सीएम डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, महेंद्र सिंह, प्रहलाद पटेल , राकेश सिंह की मौजूदगी में ली सदस्यता…

जबलपुर कांग्रेस महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते, उपाध्यक्ष अंजू जितेंद्र व्योहार, पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस वीरेंद्र बिहारी शुक्ला , जिला पंचायत सदस्य हीरा रूदेश परस्ते, नगर परिषद के पार्षद सहित कई जनपद सदस्य होंगे शामिल…

TAGGED: BIG BREAKING, MP BIG NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG VIDHANSABHA : हसदेव अरण्य में कटाई के मुद्दे पर गरमाया सदन, स्थगन अग्राह्य् होने के बाद विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित CG VIDHANSABHA : हसदेव अरण्य में कटाई के मुद्दे पर गरमाया सदन, स्थगन अग्राह्य् होने के बाद विपक्ष ने की जमकर नारेबाजी, सभी विपक्षी विधायक निलंबित, कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
Next Article CG CRIME NEWS : शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान कक्षा 6वी की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजन लगा रहे न्याय की गुहार  CG CRIME NEWS : शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान कक्षा 6वी की छात्रा ने की आत्महत्या, परिजन लगा रहे न्याय की गुहार 

Latest News

गरियाबंद की बेटियों ने 14,000 फीट की ऊँचाई पर लहराया तिरंगा,हमटा पास की बर्फीली चोटियों पर साहस, संघर्ष और सफलता की कहानी,जिले का नाम रोशन कर अब फ्रेंडशिप पीक फतह का संकल्प लिया
Grand News June 23, 2025
CG Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना 
CG Politics : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे सचिन पायलट, अमित शाह पर साधा निशाना 
छत्तीसगढ़ राजनीति June 23, 2025
CG: फिर लाल हुई रायगढ़ की सड़क, तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान
CG: फिर लाल हुई रायगढ़ की सड़क, तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 23, 2025
Shyama Prasad Mukherjee : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
Shyama Prasad Mukherjee : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की
NATIONAL दिल्ली June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?