Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ स्वागत, ओडिशा के बार्डर रेंगालपाली में हुई आमसभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ स्वागत, ओडिशा के बार्डर रेंगालपाली में हुई आमसभा

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/08 at 3:37 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ स्वागत, ओडिशा के बार्डर रेंगालपाली में हुई आमसभा
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ स्वागत, ओडिशा के बार्डर रेंगालपाली में हुई आमसभा
SHARE

रायगढ़ : Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी 25 दिन की यात्रा पूरी करने के बाद गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे, जहां उनका स्वागत ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर पर स्थित ग्राम रेंगाल पाली में किया गया। इस दौरान उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य को उपस्थित लोगों के बीच स्पष्ट किया। राहुल गांधी के स्वागत में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समेत सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

Bharat Jodo Nyay Yatra :  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ में प्रवेश के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई। राहुल गांधी के सभास्थल पहुंचते ही कांग्रेस जनों ने गुलाब का पुष्प देकर स्वागत किया। मंच पर राहुल गांधी को पुष्प माला पहनाकर सभी मंचस्थ कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। जिसके पश्चात मंच संचालन कर रहे खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने विधानसभा चुनाव में भाजपा के लुभावने वादों में आ गई लेकिन अब जनता जनार्दन समझ गई है कि भाजपा सरकार झूठ और जनता को छलने वाली सरकार है जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिलने वाला है।

- Advertisement -

- Advertisement -

Bharat Jodo Nyay Yatra :  इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) ने कहा कि राहुल गांधी ने कन्या कुमारी से लेकर कश्मीर तक 4000 किलोमीटर तक चल कर हिंसा के खिलाफ पहले आवाज उठाई थी। अब जनता के मांग पर दूसरे पाट में 14 जनवरी से भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश को नई ताकत उर्जा मिलेगा। भाजपा पार्टी ने श्री राम और आस्था के नाम को मुद्दा बना दिया। एक एक मुद्दों को लेकर राहुल गांधी जी जनता के बीच जा रहे हैं। शरद पटनायक उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तीन दिन में राहुल गांधी ने पूरा उड़ीसा का दौरा लगा कर मैसेज दिया कि भाजपा सरकार लोगों को प्रलोभन देकर छल रही है। गांधी परिवार के राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जीता कर लाना है। भाजपा पार्टी के लिए उन्होंने कहा कि काम न धाम जय श्री राम कहकर भाजपा अपना उल्लू सीधा कर रही है। आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपकी शक्ति कांग्रेस की शक्ति है। आने वाले पीढ़ी नौजवानों को लेकर राहुल गांधी इस बार सरकार बना रहे हैं।

मणिपुर से 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करके हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद की

अपने उद्बोधन में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता , जिला के प्रभारी और जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने आम जनता के लिए मणिपुर से 4 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा करके हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद की। उन्होंने आगे कहा कि हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं। भाजपा हिंसा का बाजार खोले हम अहिंसा की दुकान चलाएंगे। कांग्रेस शासन में दलित, आदिवासी और महिलाओं के साथ अन्याय, नफरत और हिंसा नहीं फैलाई जा सकती। भाजपा का 2 प्वाइंट प्रोग्राम, अन्याय बढ़ाओ नफरत और हिंसा फैलाओ। अन्याय का अलग अलग तरीका है जैसे आदिवासियों की जमीन छीनी जा रही है। समाजिक अन्याय है। राहुल गांधी ने उड़ीसा के प्रेस कांफ्रेंस का भी जिक्र किया। दलित, पिछड़े और आदिवासी समुदाय के कितने धनाढ्य लोग हैं। 50-55 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग ,15 प्रतिशत दलित और 8 प्रतिशत आदिवासी हैं। ना किसी अस्पताल, स्कूल, ब्यूरोक्रेसी के मालिक हैं। 200 कापरेट्स में कोई भी दलित, आदिवासी नहीं है। 73 प्रतिशत में गरीब जनरल कास्ट के लोग भी शामिल हैं। अनिल अंबानी की कंपनी में कोई भी गरीब आदिवासी, दलित और सामान्य वर्ग से नहीं है।

Bharat Jodo Nyay Yatra :  जिस दिन मैंने जाति जनगणना की बात कही तब मोदी जी ने कहा देश में 2 जाति है अमीर और गरीब। मोदी जी ओबीसी पैदा नहीं हुए थे। गुजरात के मोद जात के है वर्ष 2000 में गुजरात के भाजपा सरकार ने घांची जाति को ओबीसी घोषित किया था। इस देश में अलग अलग जाति की कई जात हैं। किसानों, महिलाओं, श्रमिकों के लिए न्याय दिलाने के उद्देश्य से इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया है।सभा के अंत में आभार प्रदर्शन चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा द्वारा किया गया।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Bharat Jodo Nyay Yatra, Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस की न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ स्वागत, BIG NEWS, deepak baij, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAHUL GANDHI, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष arun sao का संबोधन
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह पहुंचे अभनपुर के दुर्घटनास्थल, पटाखा कारखाने का किया निरक्षण, महतारी वंदना योजना के शिविर की व्यवस्थाओं लिया जायजा  RAIPUR NEWS : कलेक्टर डॉ गौरव सिंह और एसपी संतोष सिंह पहुंचे अभनपुर के दुर्घटनास्थल, पटाखा कारखाने का किया निरक्षण, महतारी वंदना योजना के शिविर की व्यवस्थाओं लिया जायजा 
Next Article CG CRIME : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार  CG CRIME : छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

Latest News

CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक...गांववालों ने किया थाने का घेराव
CG Crime: तालाब किनारे चाकूबाजी से मचा हड़कंप, घायल युवक की हालत नाजुक…गांववालों ने किया थाने का घेराव
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
RAIPUR NEWS : तिल्दा नेवरा : रेमन अनंत बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष न्यूक्त
Grand News May 11, 2025
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल...
CG Crime: बार में घुसने से रोका तो बाउंसर पर मिर्ची पावडर डालकर हमला, धारदार हथियार से घायल…
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 11, 2025
CG NEWS : घर के बाहर सो रही दो महिलाओं को हाथी ने कुचला, दोनों की मौत, एक ग्रामीण घायल
Grand News May 11, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?