Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG VIDHANSABHA : विधानसभा में जोर शोर से उठा महादेव सट्टा एप का मामला, मूणत के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले- मछली ही नहीं अगर मगरमच्छ भी होगा तो जरूर पकड़ा जाएगा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में जोर शोर से उठा महादेव सट्टा एप का मामला, मूणत के सवाल पर डिप्टी सीएम बोले- मछली ही नहीं अगर मगरमच्छ भी होगा तो जरूर पकड़ा जाएगा

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/08 at 1:13 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG VIDHANSABHA : सदन में जैव विविधता सर्वे में अनियमितता की गूंज, नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवालों से घिरे वन मंत्री, स्पीकर ने दिए विशेषज्ञों की कार्यशाला करने के निर्देश
CG VIDHANSABHA : सदन में जैव विविधता सर्वे में अनियमितता की गूंज, नेता प्रतिपक्ष के तीखे सवालों से घिरे वन मंत्री, स्पीकर ने दिए विशेषज्ञों की कार्यशाला करने के निर्देश
SHARE

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महादेव सट्टा एप का मामला जोर शोर से उठा। सत्ता पक्ष के विधायको ने ही ये मामला उठाते हुए कहा कि इसमें कई बड़े अधिकारियों और राजनेताओं के शामिल होने की पुष्टि हुई है परंतु इन पर कोई कारवाई नही हुई है। भाजपा विधायकों ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग उठाई। इस पर गृहमंत्री ने कहा कि अभी इसकी जांच ई डी कर रही है जो अंतिम चरण में है उन्होंने सदन को आश्वस्त कराया कि इस मामले में जो भी शामिल होगा उस पर सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के प्रश्नकाल में आज महादेव सट्टा एप का मामला गूंजा। विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा एप मामला उठाते हुए संलिप्त अफसरों को बचाने का आरोप लगाते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से सवाल किया। (CG Budget Session) इस पर मंत्री ने भरोसा दिलाया कि मछली ही नहीं अगर मगरमच्छ भी होगा तो जरूर पकड़ा जाएगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
राजेश मूणत ने कहा कि महादेव एप का गोरखधंधा न सिर्फ राज्य में बल्कि राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैला हुआ है। वैशालीनगर विधानसभा से ही करीब बीस हजार युवा महादेव सट्टा से जुड़े हैं। यहां से करीब 90 केस दर्ज किए गए हैं। यह संवेदनशील मुद्दा है। सवाल किया कि मामले में किन-किन लोगों के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई?
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब दिया। कहा कि इस मामले की जांच जारी है। तथ्य प्रमाणित होने के बाद विष्णुदेव सरकार कार्रवाई करने में एक घंटा भी नहीं लगाएगी। मंत्री ने बताया कि इस प्रकरण में यह बात सामने आई थी कि चार्टर प्लेन से जिन्हें शादी में दुबई ले ज़ाया गया था, उनका भी डिटेल्स हम निकलवा रहे हैं। सबसे पूछताछ होगी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 90 एफआईआर दर्ज हुई है। इनमें से 67 प्रकरणों में से 54 पर चालान पेश हो गया है। दुबई में रह रहे छत्तीसगढ़ के लोग ही इसका संचालन कर रहे हैं। लुकआउट सर्कुलर जारी हुआ है। रेड कॉर्नर नोटिस दिया गया है। प्रत्यर्पण के लिए प्रयास चल रहा है। इस कांड में जिन अधिकारियों की भूमिका पाई गई है, उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है। दो जेल में हैं। कुछ सस्पेंड हैं। राजेश मूणत युवा मोर्चा से हैं, और मैं भी युवा मोर्चा से हूँ। जो आग उनके दिल में है, वही आग मेरे दिल में भी है। जैसे ही फ़ैसला आ जाएगा। विष्णुदेव सरकार को एक घंटा भी नहीं लगेगा कार्रवाई करने में देरी नहीं करेगी।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सदस्य अजय चंद्राकर ने यह मामला उठाते हुए सरकार से पूछा वर्ष 2020 से 2023 तक महादेव सट्टा पर कितने एफआईआर दर्ज हुए और कितने लोगो की गिरफ्तारी हुई और कितनी राशि जप्त की गई।
जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि 90 एफआईआर दर्ज हुए और 482 लोगों की गिरफ्तारी हुई है 221 करोड़ बैंक खातों में सीज किया गया है कुछ दोषी अफसर निलंबित और बर्खास्त भी किए गए हैं, कुछ जेल में है। विभागीय मंत्री ने बताया कि आरोपियों की संपत्ति चिन्हांकित कर उसे कुर्क करने की तैयारी चल रही है। चर्चा के दौरान भाजपा सदस्य धर्मजीत सिंह , रिकेश सेन और धरम लाल कौशिक ने भी वर्तमान में चल रही कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
धर्मजीत सिंह ने तो आरोपियों की संपत्ति पर यूपी की तर्ज पर बुलडोजर चलाने की सलाह सरकार को दी । गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन को आश्वस्त कराया कि ई डी की जांच पूरी होने के बाद किसी भी दोषी को बक्शा नही जायेगा आरोपी कोई भी हो सभी पर कड़ी कार्रवाई होगी ।
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG VIDHANSABHA, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING:सपनों को लगेंगे पंख : CM साय ने ट्वीट कर बस्तरवासियों को दी खुशखबरी, कहा -जगदलपुर से रोजाना विमानों के संचालन के लिए मिली NOC
Next Article  CG BREAKING : जिला स्थापना दिवस पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी   CG BREAKING : जिला स्थापना दिवस पर रहेगी छुट्टी, आदेश जारी 

Latest News

CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?