Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsक्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/12 at 10:33 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार 
CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार 
SHARE

रायगढ़ : CG CRIME : जिले में पुलिस ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी।

- Advertisement -

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है। जिनका करीब 14 साल का लड़का है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था।

- Advertisement -

प्रभारी द्वारा घटना को लेकर संदेह व्यक्त कि महिला अनिमा एक्का उम्र 44 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बतायी। आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति राजू रजक बताई कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी । 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गया। लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG CRIME, CG CRIME NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़ CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़
Next Article RAIPUR NEWS:   विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर: सूचना के लिए सबसे शक्तिशाली और सस्ते माध्यम के तौर पर रेडियो को जाना जाता है: CM साय

Latest News

CG : राज्यपाल रमेश डेका ने फिंगेश्वर जनपद की बिजली पंचायत को लिया गोद, बोले – गांव बनेगा मॉडल, योजनाओं का होगा शत-प्रतिशत क्रियान्वयन
CG : राज्यपाल रमेश डेका ने फिंगेश्वर जनपद की बिजली पंचायत को लिया गोद, बोले – गांव बनेगा मॉडल, योजनाओं का होगा शत-प्रतिशत क्रियान्वयन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
CG NEWS : छोटे कदम, बड़ी उड़ान: महतारी वंदन योजना से हिन्देश्वरी बनीं सफल उद्यमी, सशक्त हो रही महिलाएं
छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG CRIME NEWS : 53 साल के अधेड़ ने 13 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
कोंडागांव क्राइम छत्तीसगढ़ June 5, 2025
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
CG: विश्व पर्यावरण दिवस पर नक्सल पीड़ितों संग एसपी,जिला प .सीईओ एवं डीएफओ ने किया पौधारोपण
Grand News सुकमा June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?