Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/12 at 10:18 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 135 हैंडपंप तकनीशियनों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र, बोले- तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव की व्यवस्था होगी सुदृढ़
SHARE

रायपुर : CG NEWS : उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने आज व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से चयनित 135 नए हैंडपंप तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन्हें प्रदेश भर में ग्रामीण इलाकों में पदस्थ किया गया है। साव ने उम्मीद जताई कि विभाग में हैंडपंप तकनीशियनों की संख्या बढ़ने से इनकी मरम्मत, रखरखाव और पेयजल की गुणवत्ता नियंत्रण की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। रायपुर के नवीन विश्राम भवन में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक सुनील जैन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी शामिल हुए।

- Advertisement -
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनियुक्त तकनीशियनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से आप लोगों के जीवन का एक नया अध्याय प्रारंभ हो रहा है। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद आप लोग एक अलग ही अहसास से गुजर रहे होंगे। पर यह आप लोगों की मंजिल नहीं है, केवल एक पड़ाव है। संतुष्ट होकर बैठना नहीं है, बल्कि लगातार आगे बढ़ते जाना है। उन्होंने कहा कि आप लोगों की ऊर्जा और कौशल से विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू व्यवस्था में सहायता मिलेगी। हैंडपंपों की मरम्मत और रखरखाव के कार्यों में तेजी आएगी।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि नई भर्ती की जानकारी मिलने पर मैंने विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द काउंसिलिंग कर नियुक्ति पत्र प्रदान करने के लिए निर्देशित किया था। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि मैदानी स्तर पर आप लोगों की सक्रियता और अच्छे कार्यों से आप लोगों का मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इससे विभाग का भी सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने नई ऊर्जा के साथ सभी नवनियुक्त हैंडपंप तकनीशियनों को विभागीय कार्यों में सहयोग करने को कहा।

- Advertisement -

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक ने कार्यक्रम में कहा कि सभी नए तकनीशियन फील्ड में अपने कार्यों को गंभीरता से अंजाम देंगे और प्रदेशवासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने में विभाग की सहायता करेंगे, ऐसी उन्हें उम्मीद है। आप सभी अपनी भूमिका का अच्छे से निर्वहन करें। आपकी अच्छी सेवाओं से विभाग की बेहतर छबि बनेगी।

विभाग आपके हर अच्छे कार्य को प्रोत्साहित करेगा और सभी जरूरी सहयोग मुहैया कराएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी तकनीशियन अपने कार्यों का अच्छा प्रशिक्षण लेंगे और अपने कौशल को दक्षता के साथ अमल में लाएंगे। रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता राजेश गुप्ता और मंत्रालय में विभागीय ओ.एस.डी. श्री टी.डी. शांडिल्य सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

TAGGED: Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की पीडब्लूडी, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Rashifal 13 February 2024 : धनु राशि वालों को अच्छा लाभ मिलने के योग,इन 5 राशियों के दूर होंगे सभी कष्ट, पढ़ें दैनिक राशिफल
Next Article CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार  CG CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग, गिरफ्तार 

Latest News

CG NEWS:मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 48 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
BIG NEWS: यूनिवर्सिटी के चाइनीज स्टॉल पर नूडल्स में मिला रबर बैंड, कार्रवाई की मांग
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
CG NEWS:जब हौसले बुलंद हों तो कोई काम असंभव नहीं
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS:धमतरी के बलियारा गांव में सचिव के साथ मारपीट, सचिव संघ में आक्रोश
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?