Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, पांचों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, पांचों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/12 at 3:51 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, पांचों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, पांचों आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
SHARE

मंदसौर : MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में भड़के आक्रोश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इसके बावजूद हिंदू संगठन के नगर बंद करने और बुलडोजर कार्रवाई करने के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हालांकि शहर में शांति का माहौल है। जबकि धार्मिक संगठनों ने भी बंद के आव्हान के कारण शाम तक शहर बंद रहा। रविवार की शाम शहर के पांच युवको ने एक नाबालिक किशोरी को कार में अगवा करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने की घटना को अंजाम दिया था।

- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CRIME NEWS : युवक ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिसवाले बचाते रहे, लोग लात-घूंसे बरसाते रहे, देखें वीडियो

इसी दौरान किशोरी द्वारा चिल्लाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे आरोपियों के चंगुल से बचाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। लेकिन इस घटना के बाद से शहर में तनाव के हालात बन गए। कल रात को ही धार्मिक संगठनों ने, इस मामलों में लिप्त पांचो आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और नगर बंद करने का पुलिस को अल्टीमैटम दिया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

हालांकि पुलिस ने रात भर की कार्रवाई के बाद सुबह तक पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन धार्मिक संगठनों के अल्टीमेटम के बाद मंदसौर के दलोदा शहर में सुबह सही बंद का माहौल नजर आया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद भी माहौल शांत ना होने और धार्मिक संगठनो के कार्यकर्ता आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे।

- Advertisement -

इसके बाद प्रशासन ने पुलिस विभाग को आरोपियों के अवैध कब्जे वाले मकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त करने की इजाजत दी और पुलिस अमले ने दोपहर तक पांचो आरोपियों के अवैध मकानों को जमीनदोज कर दिया। सुबह से ही धार्मिक संगठन और नगर के लोग इस मामले में कार्रवाई न होने तक शहर में बंद करने की बात पर अड़े रहे। वहीँ उन्होंने पुलिस के खिलाफ भी नारे लगाऐ। दोपहर तक पुलिस के बुलडोजर ने पांचो आरोपियों के मकान को जमीन दोज कर दिया।

- Advertisement -

मंदसौर एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि, मामले के पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, और अब उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में पांचो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की गई है। उधर इस कार्रवाई के बाद शहर में शांति का माहौल है, लेकिन शाम तक भी नगर में कारोबार शुरू नहीं हो सका था।

TAGGED: # latest news, BIG NEWS, Breaking News, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, MP NEWS, MP NEWS : दलोदा में नाबालिक लड़की से छेड़छाड़, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : पुलिस ने 2 फरार मवेशी तस्करों को किया गिरफ्तार CG NEWS : 2 फरार मवेशी तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article RAIPUR ACCIDENT : मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत RAIPUR ACCIDENT : मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Latest News

CG Weather Update : छग में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी जमकर बारिश
छत्तीसगढ़ May 20, 2025
IPL 2025 LSG vs SRH: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई LSG, हैदराबाद ने 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने 20 गेंद में जड़ दिए 59 रन
Cricket खेल May 20, 2025
Aaj ka Rashifal 20 May 2025 : जानें आज का अपना राशिफल
धर्म राशिफल May 19, 2025
वेतन नहीं, तो काम नहीं! गरियाबंद के बिजली विभाग में ठेका कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दो माह से नहीं मिला वेतन, आर्थिक तंगी से जूझ रहे श्रमिकों ने किया कार्य बंद
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?