Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अयोध्या धाम को रवाना हुए 30 रामभक्त, कहा हम रामलला के ननिहाल से है और मामा में दो बार आती हैं माँ, इसलिए अपने भांजे पर छत्तीसगढ़ करता है इतना स्नेह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अयोध्या धाम को रवाना हुए 30 रामभक्त, कहा हम रामलला के ननिहाल से है और मामा में दो बार आती हैं माँ, इसलिए अपने भांजे पर छत्तीसगढ़ करता है इतना स्नेह

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/14 at 7:11 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 14 फरवरी 2024/ माता कौशल्या के धाम छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में श्रीराम लला के दर्शन को लेकर उत्साह का माहौल है। इस उत्साह और उमंग के साथ राजधानी रायपुर से आज बसंत पंचमी के दिन रायपुर संभाग के 1344 राम भक्त आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या धाम श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे के साथ पूरा माहौल राममय हो गया जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। गरियाबंद के राम भक्तों ने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि कभी सोचा नहीं था भांचा राम की नगरी अयोध्यापुरी जाना होगा।

Contents
मोदी जी मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया मुख्यमंत्री जी ले जा रहे रामलला के दर्शन को ये हम सबका सौभाग्य- परस देवांगन500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है-प्रकास सोनी

read more: हे प्रभु, हरि राम कृष्ण जगन्नाथ ये क्या हुआ: युवक ने भरी बूढी औरत की मांग, चुटकी भर सिंदूर से लिया जीवन बिताने का फैसला

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

मोदी जी मंदिर निर्माण का सपना पूरा किया मुख्यमंत्री जी ले जा रहे रामलला के दर्शन को ये हम सबका सौभाग्य- परस देवांगन

गरियाबंद जिले से रामभक्त परस देवांगन अयोध्या जा रहे श्री देवांगान ने कहा कि हमने कभी सोचा नहीं था कि जहां राम जी ने जन्म लिया है, जो राम, लक्ष्मण, भरत, श़त्रुघ्न की नगरी है उस अयोध्यापुरी में जाना होगा। श्री देवांगन ने मानस की चौपाई पढ़ते हुए भाव विभोर होकर कहा कि राम जी के नाम से ही सारे संशय दूर हो जाते हैं। हमारा भाग्य है कि जहां देवताओं ने जन्म लिया उस अयोध्या धाम में दर्शन करने जा रहे हैं।

- Advertisement -

read more: हे प्रभु, हरि राम कृष्ण जगन्नाथ ये क्या हुआ: युवक ने भरी बूढी औरत की मांग, चुटकी भर सिंदूर से लिया जीवन बिताने का फैसला

500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है-प्रकास सोनी

गरियाबंद ज़िले के प्रकास सोनी ने धन्यवाद देते हुए बताया कि बचपन से आयोध्या के बारे में सुनते आया हूँ और बचपन से आयोध्या जाने का सपना था जब से प्रभु श्री राम जी की प्राणप्रतिष्ठा हुआ है रामलला के दर्शन को लेकर बहुत उत्साह है। छत्तीसगढ़ में रामलला भांचा राम के रूप में पूजे जाते है। 500 साल के बाद भगवान राम अपने स्थान पर विराजे है। इससे पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देश में फिर से आस्था का वातावरण है। इससे देश में सुख, शांति आएगी। लोग फिर अपनी संस्कृति की ओर जाएंगे। समाज में उन्नति होगी और सभी लोगोें के मन में शांति और पवित्रता की भावना आयेगी।इस बार गरियाबंद से सैकडो लोग दर्शन के लिए जा रहे हैं मैं धन्यवाद करूँगा पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम विष्णु देव साय जी का जिनके माध्यम से हमे प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है टीकम सिन्हा ने अयोध्या धाम ले जाकर भांचा राम के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया। भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए जा रहे हैं, इससे बहुत अच्छा लग रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर: कल से शुरू होने वाले परीक्षा के लिए CBSE ने स्कूल, छात्र और अभिभावकों के लिए जारी किए ये निर्देश  Breaking News : 10वीं-12वीं बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर: कल से शुरू होने वाले परीक्षा के लिए CBSE ने जारी किए ये निर्देश, पढ़ें
Next Article CG Suspend Braking : CG BREAKING : शिक्षकों की बड़ी लापरवाही: स्कूल से गायब छात्रों की तालाब में डूबने से मौत, तीन शिक्षक निलंबित

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?