Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: JANJGIR CHAMPA NEWS: अब रूकना नहीं है: महिलाओं ने पामगढ़ जनपद पंचायत में बिहान कैंटीन की शुरूआत की,सीईओ और कलेक्टर  ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लिया स्वाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS: अब रूकना नहीं है: महिलाओं ने पामगढ़ जनपद पंचायत में बिहान कैंटीन की शुरूआत की,सीईओ और कलेक्टर  ने छत्तीसगढ़ी व्यंजन का लिया स्वाद

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/02/15 at 6:51 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

जांजगीर-चांपा ।  महिलाएं अगर कुछ करने की ठान ले तो पूरी मेहनत के साथ उस लक्ष्य को पाने की कोशिश में लग जाती है। ऐसी ही सरस्वती स्वसहायता समूह की महिलाएं है, जिन्होंने उस असंभव से कार्य को करने का बीड़़ा उठाया जो पुरूष प्रधान करते आ रहे हैं। महिलाओं ने पामगढ़ जनपद पंचायत में बिहान कैंटीन की शुरूआत की और 15 दिनों में ही पामगढ़ में प्रसिद्धि हासिल कर ली। जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत पामगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के माध्यम से कैंटीन का शुभारंभ 31 जनवरी 2024 को किया गया। कैंटीन का संचालन ग्राम पंचायत पामगढ़ की सरस्वती स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। समूह की अध्यक्ष जानकी बाई ओग्रे ने बताया कि स्व सहायता समूह छोटी-छोटी बचत करते हुए संचालित किया जा रहा था। कुछ बड़ा करने की और आगे बढ़ने की ललक ने बिहान योजना से राह दिखाई और आगे बढ़ाने का कार्य किया। आज समूह की महिलाएं आगे बढ़कर बिहान कैंटीन का संचालन कर रही है। हम सभी महिलाओं ने ठान लिया है कि अब रूकना नहीं है और पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ना है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

read more : CG NEWS : IED ब्लास्ट करने वाले 2 दो नक्सलियों को जवानों ने धरदबोचा
समूह की सचिव गंगोत्री बाई बताती है कि बिहान कैंटीन के संचालन करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ा है। वह एक उद्यमी के रूप में आगे आयी है। समूह की महिलाएं इस कैंटीन को संचालित करते हुए आमदनी प्राप्त कर रही है। समूह की महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजनो को ग्राहकों को परोसा जा रहा है। इसके साथ ही दोपहर में दाल-चांवल, रोटी, सब्जी, मिठाई भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा भजिया, दाल-बड़ा, प्याजी बड़ा, मुंगौड़ी, इडली-डोसा, चीला, फरा, पूरी एवं लैमन टी के साथ चाय कॉफी भी दी जा रही है। समूह की महिलाएं पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य कर रहीं हैं। बिहान कैंटीन के माध्यम से आस – पास के सरकारी दफ्तरों, दुकानो से भी उनके कार्य को देखते हुए छत्तीसगढ़ी व्यंजन, चाय-नाश्ता एवं भोजन के आर्डर दिये जा रहे हैं। बिहान कैंटीन पहुंचने वाले लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजन खूब पसंद आ रहें है। समूह में अनुराधा बंजारे, धान बाई जांगड़े, गोंदाबाई खरे, कौशिल्या बाई, नीरा नामदेव, पांचो सहगल, संतोषी यादव, सुधा नामदेव और सुनिता खरे शामिल हैं।

- Advertisement -

जिला पंचायत सीईओ ने बिहान कैंटीन में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लिया स्वाद

- Advertisement -

कलेक्टर  आकाश छिकारा ने निर्देशन में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी  गोकुल कुमार रावटे ने गुरूवार को पामगढ़ विकासखंड के जनपद पंचायत में संचालित बिहान कैंटीन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समूह द्वारा तैयार किये खुरमी, ठेठरी अईरसा, गुलगुला भजिया एवं अन्य छत्तीसगढ़ी व्यंजन का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा करते हुए कहा कि संचालित बिहान कैंटीन के संबंध में जानकारी ली और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत पामगढ़ की मनरेगा शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित शाखा प्रभारी से योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के मजदूरी मूलक कार्यों को शुरू करने और प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ind vs End 1st Day : पहले दिन का खेल ख़त्म: रोहित-जडेजा ने बनाया शतक, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 326 रन  Ind vs End 1st Day : पहले दिन का खेल ख़त्म: रोहित-जडेजा ने बनाया शतक, टीम इंडिया का स्कोर 5 विकेट पर 326 रन 
Next Article Janjgir-Champa News : 12 वर्षो बाद सफल ऑपरेशन : बीडीएम चिकित्सालय में गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ Janjgir-Champa News : 12 साल बाद सफल ऑपरेशन : बीडीएम चिकित्सालय में गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ

Latest News

CG NEWS: 5 जून से चलेगा एक पेड़ मां के नाम 2.0 महाअभियान, कलेक्टर उइके ने अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : अतिशेष प्रधान पाठकों और सहायक शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ, भाग लेने वालों को तत्काल दिया गया पदस्थापना का आदेश पत्र
छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : तीरथगढ़ वाटरफॉल में डूबकर युवक की मौत
छत्तीसगढ़ जगदलपुर June 1, 2025
CG NEWS: विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली, स्कूली छात्र, शिक्षक और यूथ वेलफेयर की टीम रही शामिल
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?