Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई: CM साय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई: CM साय

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/02/15 at 7:28 PM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर । शांति सरोवर में आज मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ब्रह्माभोजन के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों के अतिथि बने। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि हर साल बड़े स्नेह से ब्रह्माकुमारी बहनें विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्म भोजन कराती हैं। यह बड़ी सुंदर परंपरा है। बहनों के स्नेह से हम अभिभूत हैं। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय, शांति सरोवर द्वारा आयोजित स्नेह मिलन एवं ब्रह्मा भोजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित कैबिनेट मंत्रीगण और सभी विधायकगणों ने पवित्र ब्रह्मा भोजन का आनंद लिया।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

read more : CG BREAKING : अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए व्यापमं ने एक और नई वेबसाइट की तैयार

- Advertisement -

मुख्यमंत्री और सभी अतिथियों ने इंदौर क्षेत्र की पूर्व निदेशिका स्वर्गीय कमला दीदी के स्मारक पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री  साय ने इस अवसर पर कहा कि आपकी संस्था अनेक जनकल्याणकारी कार्यों को संचालित कर समाज में जनजागृति लाने का काम कर रही है। इसका असर समाज के सभी वर्गों पर पड़ा है। महिलाओं को आपने  आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी आपके द्वारा जो  सामाजिक और आर्थिक उत्थान की दिशा  में कार्य किया गया है। इससे यहां के लोगों को काफी लाभ मिला है।

- Advertisement -

शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है-विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुख्यमंत्री सहित विधानसभा के सभी सदस्यों को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू आने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री  साय ने इस निमंत्रण को स्वीकार करते हुए वहां आने की सहमति दी।विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि शांति सरोवर आने से शांति की अनुभूति होती है। मन में स्वतः ही अच्छे विचार आते है। उन्होंने कहा कि विधानसभा आते जाते समय जैसे ही यहां से गुजरते हैं, मन पवित्र हो जाता है। डॉ सिंह ने शांति सरोवर आमंत्रित करने और पवित्र भोजन के लिए दीदियों का आभार व्यक्त किया।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Janjgir-Champa News : 12 वर्षो बाद सफल ऑपरेशन : बीडीएम चिकित्सालय में गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ Janjgir-Champa News : 12 साल बाद सफल ऑपरेशन : बीडीएम चिकित्सालय में गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ
Next Article CG NEWS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति में शामिल हुईं प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल CG NEWS : खैरागढ़ विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी समिति में शामिल हुईं प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल

Latest News

CG NEWS :बस्तर विवि और यूजीसी एमएमटीटीसी जोधपुर के बीच एमओयू -बस्तर विवि में अतिथि व्याख्यान, नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा
Grand News छत्तीसगढ़ जगदलपुर May 9, 2025
CG NEWS : सतनामी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता और साथियों के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे समाज के पदाधिकारी
Grand News May 9, 2025
CG NEWS : न्याय नहीं मिलने पर मृतक के परिजनों ने दी आत्मदाह की चेतावनी 
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 9, 2025
CG NEWS :ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?