Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dead cockroach in noodles : महिला ने Zomato से मंगाया खाना, नूडल्स के साथ निकला मरा हुआ कॉकरोच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

Dead cockroach in noodles : महिला ने Zomato से मंगाया खाना, नूडल्स के साथ निकला मरा हुआ कॉकरोच

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/17 at 6:55 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Dead cockroach in noodles : महिला ने Zomato से मंगाया खाना, नूडल्स के साथ निकला मरा हुआ कॉकरोच
Dead cockroach in noodles : महिला ने Zomato से मंगाया खाना, नूडल्स के साथ निकला मरा हुआ कॉकरोच
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। Dead cockroach in noodles : आजकल लोग घर बैठे ही सबकुछ अपने दरवाजे तक मंगा ले रहे हैं। खाने से लेकर घर का राशन तक, सब कुछ ऑनलाइन डिलीवर किया जा रहा है। ऑनलाइन डिलीवरी से सबसे ज्यादा लोग खाना मंगवाते हैं। ऐसे कई ऐप आ चुके है जो ये सुविधा दे रहे हैं। अब कभी भी कुछ खाने का मन होता है तो लोग बाहर से ऑनलाइन खाना मंगवा लेते हैं। बाहर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती। लोग Zomato या Swiggy से ऑनलाइन खाना मंगवाते हैं लेकिन कभी-कभी उनके खाने में कुछ ऐसा निकल जाता है जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Contents
महिला के खाने में मिला कीड़ाZomato ने पोस्ट पर किया रिप्लाईमहिला के पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

महिला के खाने में मिला कीड़ा

हाल में गुरुग्राम में रहने वाली एक महिला ने जोमैटो से ऑर्डर कर खाना मंगवाया। महिला ने ऑर्डर में जापानी रेमन मंगाया था। जब जोमैटो द्वारा खाना डिलीवर हुआ तो महिला के फूड ऑर्डर में जापानी रेमन के साथ-साथ एक कीड़ा भी निकला। यह देख महिला सन्न रह गई। महिला के ऑर्डर में एक मरा हुआ कॉकरोच निकला था। जिसका जिक्र करते हुए महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव शेयर किया। साथ में ही महिला ने उस ऑर्डर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। सोनाई आचार्य नाम की महिला ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अभी ऑर्डर करने का एक बेहद ही खराब अनुभव प्राप्त हुआ। @ज़ोमैटो, ‘आंटी फग’ से जापानी मिसो रेमन चिकन का ऑर्डर दिया और मेरे भोजन में कॉकरोच निकला। यह बिल्कुल अस्वीकार्य और घृणित है, मैं गुणवत्ता नियंत्रण से गंभीर रूप से निराश हूं। @ज़ोमैटो यह मेरी समझ से परे है। #ZomatoNightmare

- Advertisement -
Ad image

Zomato ने पोस्ट पर किया रिप्लाई

महिला के इस पोस्ट का जवाब देते हुए Zomato ने लिखा है- नमस्ते, हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ है। हम इस अनुभव को बदलने में मदद करना चाहते हैं। कृपया हमें जांच करने के लिए कुछ समय दें, हम यथाशीघ्र आपसे संपर्क करेंगे। हम समझते हैं कि यह आपके लिए कितना निराशाजनक रहा होगा। हमें उम्मीद है कि टेलीफोन पर हुई बातचीत में आपकी चिंता का समाधान हो गया होगा। हमने आपको क्षमायाचना के प्रतीक के रूप में एक छोटा उपहार हैम्पर भेजने की भी पहल की है। हमें आशा है कि यह आपके लिए थोड़ा उत्साह लेकर आएगा। हम आपको आश्वस्त कर सकते हैं कि हम आपको बेहतर सेवा देने के लिए अपने काम करने के तरीके में हमेशा सुधार की तलाश में रहते हैं।

महिला के पोस्ट पर लोगों ने किया कमेंट

महिला के इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- यह जोमैटो की नहीं, बल्कि खाना भेजने वाले रेस्टोरेंट की गलती है। दूसरे यूजर ने कहा कि रेस्टोरेंट पर कार्रवाई होनी चाहिए। तीसरे यूजर ने महिला के मजे लेते हुए कहा कि क्या तुमने रेसिपी में ये चेक किया था कि इस खाने में मरा हुआ कॉकरोच है कि नहीं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा- मैम आपने जापानी डिश मंगाया है और वहां ये सब मिलना आम बात है।

Just had a horrific experience ordering from @Zomato. Ordered Japanese miso ramen chicken from Auntie Fug's and found a cockroach in my meal! Absolutely unacceptable and disgusting Seriously disappointed with the quality control here. @Zomato is beyond gross.#ZomatoNightmare pic.twitter.com/R3wleOfPpj

— Sonai Acharya (@sonai4u) February 14, 2024

 

 

 

TAGGED: Dead cockroach, Dead cockroach in noodles, Woman ordered food from Zomato
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article दिल्ली में भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन , कहा मुझे गर्व है कि मैं दुनिया के सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी का कार्यकर्ता हूँ
Next Article  CG NEWS : एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, ऑपरेटरों की ली बैठक, उपभोक्ताओं को दी कई बड़ी सौगाते   CG NEWS : एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा, ऑपरेटरों की ली बैठक, उपभोक्ताओं को दी कई बड़ी सौगाते 

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?