Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: विकसित भारत की तर्ज पर: प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें, लगभग 500 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS: विकसित भारत की तर्ज पर: प्रधानमंत्री मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें, लगभग 500 स्थानों पर होगा लाइव प्रसारण

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/02/22 at 11:16 AM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
PM Modi Birthday: पीएम मोदी का आज 73वां जन्मदिन, राष्ट्रपति से लेकर इन बड़े नेताओं ने दी बधाई
PM Modi Birthday: पीएम मोदी का आज 73वां जन्मदिन, राष्ट्रपति से लेकर इन बड़े नेताओं ने दी बधाई
SHARE

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा। व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्य होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंगन के वातावरण में होगी। मंत्रियों सहित सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस महती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां करें।

read more : MP NEWS : फसल सिंचाई के लिए लगे विद्युत पंप को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष, 4 महिलाओं समेत 13 लोग घायल 

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति में आगामी 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए विभिन्न मंत्री गण ने कार्यक्रम के संबंध में सुझाव दिए।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री  मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा। राजस्व के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे। प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -

कार्यक्रम की रूपरेखा

- Advertisement -

प्रधानमंत्री  मोदी जी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की बड़े पैमाने पर सौगात मिल रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों को जन हितैषी निर्माण कार्यों की सौगात मिलेगी। यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा। जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्यों के कार्य स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक विशाल स्थान पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन भागीदारी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।बैठक में मुख्य सचिव  वीरा राणा एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

TAGGED: #amitshah #rahulgandhi, #bjpindia, #hinduism, #hindustan, #indianarmy, #indianpolitics, #namo, #pmmodi, #yogiadityanath, bharat, BJP, congress, COVID, DELHI, HINDU, HINDUTVA, INDIA, Indian, LOCKDOWN, LOVE, MODI, mumbai, narendramodi, news, politics
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG ACCIDENT BREAKING: दर्दनाक हादसा : दामाखेड़ा से बारातियों को लेकर लौट रही बस रायपुर-बिलासपुर हाईवे में पलटी, एक दर्जन से अधिक लोग घायल
Next Article MP NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 25 फरवरी को मध्य प्रदेश के दौरे पर, ग्वालियर, भोपाल में परखेंगे चुनाव की तैयारियां, प्रबुद्धजनों से करेंगे संवाद

Latest News

CG NEWS: बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जिपं सदस्य संजय नेताम की तबीयत बिगड़ी,तीसरे दिन हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मैनपुर अस्पताल ले जाया गया,
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: खाद्य सुरक्षा विभाग ने सारंगढ़ में मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
CG NEWS: महिला सुरक्षा में लापरवाही नहीं – गैस चूल्हा बेचने के बहाने छेड़छाड़ – पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 6, 2025
नक्सल प्रभावित गांवों में पहुँचे गरियाबंद एसपी, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं – सिविक एक्शन के तहत किया सामग्री वितरण
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?