Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Cg News: न्यौता भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर गोयल, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

Cg News: न्यौता भोजन कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर गोयल, बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/24 at 1:26 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायगढ़ | Cg News: छत्तीसगढ़ के स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन को सामुदायिक भागीदारी के जरिए और अधिक पोषक बनाने के लिए ‘न्योता भोजन’ योजना लागू किया गया हैं. इसी क्रम में भोजन न्योता कार्यक्रम को बढ़ावा देने रायगढ़ के कलेक्टर गोयल एवं CEO यादव बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों में पोषण शक्ति विकास के लिये सभी व्यक्ति, समाज, संगठन, समाजसेवी, गणमान्य व्यक्ति आगे आयें और अपना और अपने परिवार का विशेष दिन अपने पास के किसी सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ मनायें, ताकि बच्चों को उच्च गुणवत्ता के साथ पोषणयुक्त भोजन मिल सके जैसी बातें कही.

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

 

 

न्यौता भोजन कार्यक्रम में कलेक्टर श्री गोयल एवं सीईओ यादव बच्चों के बीच बैठकर भोजन भी ग्रहण किए। न्यौता भोजन कार्यक्रम लायंस क्लब रायगढ़ मिडटाउन के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसके लिये कलेक्टर श्री गोयल ने लायंस क्लब को धन्यवाद दिया। भारत सरकार की प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के निर्देशों में दर्शित तिथि भोजन को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा शासकीय स्कूलों में न्यौता भोजन कार्यक्रम प्रारंभ किया है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति संगठन या समाज के लोग सरकारी स्कूलों में स्वेच्छा से भोज दे सकेंगे। न्यौता भोजन का उद्देश्य सरकारी स्कूल के बच्चों के भोजन में पोषक मूल्य में वृद्धि, समुदाय के बीच अपनेपन की भावना विकसित करना है। योजना के अंतर्गत कोई भी अपनी स्वेच्छा से स्कूलों में भोज आयोजित कर सकता है।

 

 

उपरोक्त न्यूनतम पोषण के लिए स्कूलों को कोई नगद राशि या चेक नहीं दिया जाना है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत बच्चों को स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन को सामाजिक भागीदारी के जरिए और ज्यादा पोषक बनाने की एक उत्कृष्ट पहल है। न्यौता भोजन स्कूलों में दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन का विकल्प नहीं है, बल्कि यह मध्यान्ह भोजन के साथ दिया जा सकने योग्य अधिकतम पोषण आहार है। न्यौता भोजन के तहत विभिन्न त्योहारों और अवसरों जैसे जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ, शादी, कोई धार्मिक आयोजन और अन्य राष्ट्रीय पर्व पर इसका आयोजन स्कूलों में किया जा सकता है और बच्चों को पौष्टिक स्वादिष्ट भोजन मध्यान्ह भोजन के साथ देकर खिलाया जा सकता है।

 

 

 

इसके लिए सभी शासकीय शालाओं के प्राचार्यो और प्रधान पाठकों से संपर्क किया जा सकेगा। न्यौता भोजन का आयोजन सिर्फ स्कूल परिसर में ही आयोजित किया जा सकेगा। इस योजना के तहत समुदाय के लोग शालाओं में किचन के बर्तन भी प्रदान कर सकते हैं। दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें शाला की प्रार्थना समय एवं वार्षिक उत्सव जैसे अवसर पर सम्मानित किया जा सकता है।

 

 

 

न्यौता भोजन में मध्यान्ह भोजन के साथ-साथ स्थानीय खान-पान के अनुसार पौष्टिक भोजन जैसे फल, दूध, मिठाई, बिस्कुट, हलवा, चिक्की, अंकुरित अनाज, पूरी, खीर और विशेष कर हमारे छत्तीसगढ़ के मिलेट्स को सम्मिलित किया जा सकता है। न्यौता भोजन में किसी भी स्थिति में फास्ट फ़ूड जैसे चाउमीन, मैगी, पास्ता, नूडल जैसे खाद्य पदार्थो का समावेश नही किया जाएगा।

 

इस अवसर पर लायंस क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में नटवर स्कूल के 450 बच्चों के बीच बैठक भोजन ग्रहण किए। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बी बाखला, जिला मिशन समन्वयक नरेंद्र चौधरी, सहायक संचालक तरसीला एक्का, एपीसी भुवनेश्वर पटेल, आलोक स्वर्णकार, मोहम्मद फारुखी, मध्यान्ह भोजन प्रभारी, प्राचार्य रूबी एस वर्गीस एवं समस्त स्टाफ नटवर स्कूल उपस्थित रहे।

TAGGED: Latest Raigarh News, Nyota Bhojan, raigarh news today, छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 'न्योता भोजन'
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : धोबी समाज ने निकाली कलश यात्रा, धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जयंती, सांसद मोहन मंडावी रहे मुख्य अतिथि  CG NEWS : धोबी समाज ने निकाली कलश यात्रा, धूमधाम से मनाई गई संत गाडगे जयंती, सांसद मोहन मंडावी हुए शमिल 
Next Article Jungle Safari Raipur: खुशखबरी…स्कूली बच्चे अब फ्री में घूम सकेंगे जंगल सफारी

Latest News

Raipur Video : “iPhone चोरी LIVE: हॉलीवुड फिल्म से सीखी ट्रिक, कारोबारी का बेटा बना चोर!” 9 मिनट, 17 आईफोन और CCTV में कैद हुई एक हैरतअंगेज़ वारदात
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
Aaj Ka Rashifal 1 June 2025: आज इन 3 राशियों को मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
धर्म राशिफल June 1, 2025
CG BIG NEWS : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 5,000 पदों पर होगी नियुक्ति
करियर छत्तीसगढ़ June 1, 2025
Miss World title:थाईलैंड की ओपल सुचाता ने जीता 72वां मिस वर्ल्ड खिताब!
Fashion Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?