Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मंत्री अग्रवाल की बड़ी घोषणा, मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : मैनपाट महोत्सव 2024 का समापन समारोह में मंत्री अग्रवाल की बड़ी घोषणा, मैनपाट में शिमला-मनाली की तर्ज पर बनेगा मॉल रोड

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/26 at 12:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : पर्यटन बृजमोहन अग्रवाल ने तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव के समापन अवसर पर मैनपाट के पर्यटन स्थलों में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपए की राशि की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैनपाट छत्तीसगढ़ का सबसे सुंदर पर्यटन स्थल है। पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही उन्होंने यहां शिमला और मनाली की तर्ज पर मॉल रोड बनाए जाने की बात कही।

- Advertisement -

- Advertisement -

पर्यटन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है और प्रभु रामलला हमारे भाँचा हैं। प्रभु श्री राम के छत्तीसगढ़ आगमन से जुड़े सभी स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरगुजा के रामगढ़ में भगवान श्री राम का आगमन हुआ और पहली नाट्यशाला भी रामगढ़ में है। पर्यटन स्थल बढ़ने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। आने वाले समय में मैनपाट महोत्सव को देखने देश-विदेशों से लोग आए, हम उन ऊंचाइयों पर मैनपाट को पहुंचाएंगे।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु अंबिकापुर के एयरपोर्ट की शुरुआत होने पर अयोध्या और बनारस घूमने आने वाले टूरिस्ट मैनपाट तक पहुंचेंगे। जिससे मैनपाट में पर्यटन रोजगार का बड़ा साधन बनेगा। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बनाए गए मोटल में पर्यटकों के ठहरने के इंतजाम भी किए जा रहे है।
महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, सीतापुर विधायक राम कुमार टोप्पो, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, गणमान्य नागरिक अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी सहित स्थानीय प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।

भक्ति गीत पर झूमे अतिथि

समापन समारोह के अवसर पर मंच पर प्रस्तुति दे रहे प्रसिद्ध कलाकार राजेश मिश्रा के गीत पंखिड़ा ओ पंखिड़ा भक्ति गीत पर संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े और जनप्रतिनिधि झूम उठे। इस मौके पर अतिथियों ने शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : राजधानी में गोली मारकर छोटे भाई की हत्या करने वाला आरोपी पकड़ाया, पिस्टल बरामद
Next Article Nurse Making Reels On Operation Theatre: इलाज छोड़ ऑपरेशन थिएटर में रील बनातीं नजर आई नर्स, मचा हड़कंप

Latest News

CG NEWS: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सलीम राज का रायगढ़ दौरा, पत्रकार वार्ता में वक्फ संपत्तियों की जांच और भाजपा की योजनाओं पर दी जानकारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
CG NEWS : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ : लोकतंत्र को जीवित रखने एवं सशक्त करने के लिए जन-जागरूकता और सक्रिय भागीदारी अनिवार्य – मुख्यमंत्री साय
छत्तीसगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: “रायगढ़ में बड़ी चोरी: बुटीक से 40 लाख की नगदी और जेवरात ले उड़े चोर”
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 26, 2025
CG NEWS: अल्पसंख्यक चौपाल का मौदहापारा रायगढ़ में आयोजन, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
Grand News रायगढ़ June 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?