Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल विश्वभूषण ने मंत्री बृजमोहन के निवास पहुंचकर माता को दी श्रद्धांजलि, कई विधायक और पूर्व मंत्री भी रहे मौजूद 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsGrand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल विश्वभूषण ने मंत्री बृजमोहन के निवास पहुंचकर माता को दी श्रद्धांजलि, कई विधायक और पूर्व मंत्री भी रहे मौजूद 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/02/27 at 11:00 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल विश्वभूषण ने मंत्री बृजमोहन के निवास पहुंचकर माता को दी श्रद्धांजलि, कई विधायक और पूर्व मंत्री भी रहे मौजूद 
CG BIG NEWS : मुख्यमंत्री साय और राज्यपाल विश्वभूषण ने मंत्री बृजमोहन के निवास पहुंचकर माता को दी श्रद्धांजलि, कई विधायक और पूर्व मंत्री भी रहे मौजूद 
SHARE

रायपुर। CG BIG NEWS : प्रदेश के शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्तादेवी अग्रवाल का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वहीं उनके अंतिम दर्शन करने लोग उनके मौलश्री निवास “रामजी वाटिका” पहुंचे है। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महंत रामसुंदर दास, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक गुरु खुशवंत, विधायक राजेश अग्रवाल, मोतीलाल साहू, ललित चंद्राकर, पुरंदर मिश्रा, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे, अजय चंद्राकर, अमरजीत भगत, राजनांदगाव सांसद संतोष पांडे, पूर्व विधायक जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी आदि ने पहुंचकर माताजी की पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

- Advertisement -
Ad image

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की पूज्य माताजी पिस्तादेवी अग्रवाल के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मातृशोक के इस कठिन समय में शोकाकुल परिजनों को धैर्य व संबल प्रदान करें।

- Advertisement -

बता दें कि साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज शाम निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी। उन्हें उपचार के लिए शहर के बड़े निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी। लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया, जहां आज उन्होंने अंतिम सांसे ली। पिस्तादेवी की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से कल प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी के निधन पर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय और ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

- Advertisement -
TAGGED: CG BIG NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्तादेवी अग्रवाल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Teacher dies of heart attack : सरकारी स्कूल के शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, बोर्ड परीक्षा में लगी थी ड्यूटी Teacher dies of heart attack : सरकारी स्कूल के शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत, बोर्ड परीक्षा में लगी थी ड्यूटी
Next Article CG BREAKING : राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर मंत्री बृजमोहन की माता जी को दी गई श्रद्धांजलि, आज के सभी कार्यक्रम स्थगित CG BREAKING : मंत्री बृजमोहन की माता जी को राजिम कुंभ कल्प के मुख्य मंच पर दी गई श्रद्धांजलि, आज के सभी कार्यक्रम स्थगित

Latest News

GRAND NEWS : अग्रवाल सभा के अध्यक्ष पद के लिए विजय अग्रवाल ने भरा नामांकन
छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
CG CRIME NEWS : पत्नी ने मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पति को खिलाया, हुई मौत, हत्यारन नवविवाहिता गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ June 20, 2025
शिक्षा के रंग में रंगा गरियाबंद: शाला प्रवेश उत्सव में बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने दी शिक्षित राज्य की सौगात
Grand News June 20, 2025
RAIPUR NEWS : पूर्व विधायक जुनेजा की तत्परता से बिजली कर्मचारी की बची जान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?