Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lok Sabha elections 2024: अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा- प्रियंका गांधी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONAL

Lok Sabha elections 2024: अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा- प्रियंका गांधी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/02/28 at 7:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव नज़दीक हैं ऐसे में वार- पलटवार का दौर जारी हैं. इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को आरोप लगाया कि, “हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लोगों के अधिकार को कुचलना चाहती है और बहुमत को चुनौती दे रही है.” उन्होंने दावा किया कि भाजपा हिमाचल प्रदेश को ‘राजनीतिक आपदा” में धकेलना चाहती है.

 

- Advertisement -
Ad image

 

अधिकार को कुचलना चाहती है भाजपा- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है… हिमाचल की जनता ने अपने इसी अधिकार का इस्तेमाल किया और स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाई लेकिन भाजपा धनबल, एजेंसियों की ताकत और केंद्र की सत्ता का दुरुपयोग करके हिमाचल वासियों के इस अधिकार को कुचलना चाहती है.” उन्होंने दावा किया कि, “इस मकसद के लिए जिस तरह भाजपा सरकारी सुरक्षा और मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है, वह देश के इतिहास में अभूतपूर्व है.”

 

 

प्रियंका गांधी ने कहा, “25 विधायकों वाली पार्टी यदि 43 विधायकों के बहुमत को चुनौती दे रही है, तो इसका मतलब साफ है कि वो प्रतिनिधियों के खरीद-फरोख्त पर निर्भर है.” उन्होंने आरोप लगाया, “इनका यह रवैया अनैतिक और असंवैधानिक है, हिमाचल और देश की जनता सब देख रही है… जो भाजपा प्राकृतिक आपदा के समय प्रदेशवासियों के साथ खड़ी नहीं हुई, अब प्रदेश को राजनीतिक आपदा में धकेलना चाहती है.”

 

 

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हुए मतदान में कांग्रेस के छह विधायकों द्वारा ‘क्रॉस वोटिंग’ किये जाने के बाद भाजपा ने सीट पर जीत हासिल की थी और उसके बाद से राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया है. राज्य विधानसभा की 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 और भाजपा के पास 25 सीटें हैं। बाकी तीन सीट पर निर्दलीयों का कब्जा है.

TAGGED: Himachal Political Crisis, Himachal Politics, Himachal Politics Live Updates, Himachal Pradesh Political Crisis Live Updates, priyanka Gandhi, हिमाचल प्रदेश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: बेलतरा क्षेत्र के 12 गांवों को अब मिलेगा सिंचाई का पानी, किसानों ने विधानसभा पहुंचकर CM के प्रति आभार जताया
Next Article CG NEWS: फिर लौटी मुस्कान : निदान कार्यक्रम के तहत दिव्यांगजनों को मिला फायदा, देवलाल ने साधारण खर्च पर लगवाया नकली पैर, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Latest News

Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
Chhattisgarh : धान खरीदी में 54 लाख का घोटाला, केंद्र प्रभारी और ऑपरेटर पर FIR
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 16, 2025
Mahasamund : 11 सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का हल्ला बोल प्रदर्शन, सरकार पर लगाया संविदा कर्मचारियों के साथ छल का आरोप 
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 16, 2025
RAIPUR CRIME NEWS : जेल से छूटने के बाद मां से दुष्कर्म, आरोपी बेटा गिरफ्तार, 5 साल की बच्ची से भी कर चूका है दरिंदगी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर July 16, 2025
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से आक्रोश
CG News : गोवंश का कटा सिर मिलने से बवाल
कोरबा छत्तीसगढ़ July 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?