Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े –  उप मुख्यमंत्री साव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े –  उप मुख्यमंत्री साव

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/02 at 11:02 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े -  उप मुख्यमंत्री साव
CG NEWS : ऐसा कार्य करें जिनसे आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े -  उप मुख्यमंत्री साव
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज अपने कोरबा प्रवास के दौरान जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से कहा कि कोरबा प्रदेश की ऊर्जा धानी है। यहां कार्य करने की असीम संभावनाएं है, संसाधनों की कोई कमी नही है, बहुमूल्य खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी अधिकारी नई ऊर्जा व उत्साह के साथ काम करें। सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें एवं शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुँचाएं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत की अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ अरविंद पीएम, कुमार निशांत, जिला पंचायत के सीईओ संबित मिश्रा और नगर निगम की आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में कहा कि बदलते समय के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए सभी अधिकारी नई सोच के साथ कार्य करें। कार्य को पूर्ण करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर दक्षता के साथ टीम के रूप में कार्य करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमेशा उत्साह एवं ऊर्जा के साथ कार्य करें। कार्यालयों में समस्याओं को बढ़ने नहीं दें, समस्याओं का शीघ्रता से समाधान करें।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि सभी को समय के साथ अपने काम के तौर-तरीकों में भी बदलाव करना होगा। हमें तकनीकी ज्ञान और नए कौशल के साथ आगे बढ़ना होगा। अपने कार्यालयों में कार्य विभाजन कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें जिससे कार्य समय पर पूर्ण हो सके। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी अपने कर्तव्यों का इस प्रकार निर्वहन करें कि आपके कार्यों से आपकी पहचान और प्रतिष्ठा बढ़े। इससे सरकार पर भी लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

श्री साव ने विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश दिए। अधिकारियों के फील्ड में पहुंचने से टीम कार्य के प्रति सचेत रहती है। साथ ही अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत पता चलती है। फील्ड में जाने पर कार्यों में गति आएगी और समस्याओं का समाधान शीघ्र होगा। उन्होंने सरकार की विशेष प्राथमिकता की योजनाओं में गंभीरता से कार्य करने को कहा। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरुरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने बैठक में कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में जिले में विकास कार्याे को तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन गंभीरता एवं सक्रियता से करने को कहा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In Raipur, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय  RAIPUR NEWS : कलेक्टर और एसपी ने शहर में जाम लगने वाले इलाकों का किया निरिक्षण, इन जगहों पर सुगम यातायात के लिए किए जाएंगे आवश्यक उपाय 
Next Article CG BREAKING : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, दूसरा जमानती वारंट जारी CG BREAKING : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, दूसरा जमानती वारंट जारी

Latest News

BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?