Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 12 मार्च को होगा धान के अंतर राशि का भुगतान, ग्रामीणों ने घी, फलों, धान, लड्डुओं से तौला, तो CM बोले – पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार घी से स्वागत हुआ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG NEWS : 12 मार्च को होगा धान के अंतर राशि का भुगतान, ग्रामीणों ने घी, फलों, धान, लड्डुओं से तौला, तो CM बोले – पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार घी से स्वागत हुआ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/02 at 3:50 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : 12 मार्च को होगा धान के अंतर राशि का भुगतान, ग्रामीणों ने घी, फलों, धान, लड्डुओं से तौला, तो CM बोले - पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार घी से स्वागत हुआ 
CG NEWS : 12 मार्च को होगा धान के अंतर राशि का भुगतान, ग्रामीणों ने घी, फलों, धान, लड्डुओं से तौला, तो CM बोले - पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार घी से स्वागत हुआ 
SHARE

 

- Advertisement -

जशपुर । CG NEWS : मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा भी की। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में सांस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए, शिवमन्दिर से कासाटोली 12 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री साय ने सभा को संबोधित करते हुए कि आज आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी। साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। इस साल बजट में जशपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार पर फोकस किए है। जिसमें कुनकुरी में 220 बेड के सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। जिसका कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है। इसके साथ ही हमने जिले में 4 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किए है। जिसका सीधा लाभ निश्चित ही क्षेत्र के जनता को मिलेगा।

इस दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, पद्मश्री जोगेश्वर यादव, रोहित साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव सहित समाज के तीन राज्य छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उड़ीसा के प्रदेश अध्यक्ष, गिरी गोवर्धन धाम समिति अध्यक्ष लोचन प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष गणेश यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, धान के अंतर राशि का भुगतान, मुख्यमंत्री विष्णु देव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: प्रदेश में अराजकता को लेकर डिप्टी CM और गृह मंत्री का युथ कांग्रेस ने जलाया पुतला
Next Article MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर, बारिश होने की संभावना…अलर्ट जारी

Latest News

GRAND NEWS : सुशासन तिहार तीसरा चरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे मुड़ागांव, समाधान शिविर में होंगे शामिल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS : मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में नहाने के दौरान डूबने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
Grand News May 9, 2025
Samoda News: सुशासन तिहार; नगर पंचायत समोदा में मिले 1376 आवेदन, हितग्राहियों को तत्काल मिला राशन कार्ड और ऋण पुस्तिका, अध्यक्ष छोटेलाल सोनकर बोले- हर संभव समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
India – Pakistan War : कौन-कौन सा देश है भारत के साथ ? पाकिस्तान को किसका समर्थन !
Grand News NATIONAL देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?