Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायगढ़

CG News: महंगाई को लेकर आम आदमी बेहाल, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन’

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/04 at 12:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG News: प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 2 मार्च को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में बढ़ती महंगाई को लेकर धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देशानुसार वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति में कांग्रेस जन केन्द्र की मोदी सरकार की विफलताओं एवं गलत नीतियों के कारण देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ स्थानीय संजय काम्प्लेक्स सब्जी बाजार में सब्जी व किराना स्टोर्स में दैनिक आवश्यक रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी कीमतों में खरीदकर विरोध-प्रदर्शन किया गया।

 

- Advertisement -
Ad image

READ MORE:  CG NEWS: चुनावी रणनीति : सीएम साय और प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन आज लेंगे भाजपा के सभी मोर्चा की संयुक्त बैठक

- Advertisement -

 

- Advertisement -

विरोध प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस जनों ने बताया कि मोदी राज में रोजमर्रा की जरूरतों के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। 2014 में जो गैस का सिलेंडर 410 रुपए का था, आज वह 1000 रु. के पार है। पेट्रोल के दाम 70 रु. प्रति लीटर से बढक़र 100 रु. प्रति लीटर के पार हो गए हैं जबकि डीजल के दाम 55 रु. प्रति लीटर से बढक़र 90 रु. प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल का दाम लगातार कम हो रहे है।

2014 की तुलना में वर्तमान में क्रूड आयल आधे रेट में मिल रहा है लेकिन उसका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है। खाने के तेल और दाल की कीमत 70 रु. और 60 रु. प्रति किलो थी, वह 200 रू. प्रति किलो को पार कर गई है। इतना ही नहीं, बीते दिनों जीएसटी की बर्बर मार से दही, पनीर, लस्सी, आटा, सूखा सोयाबीन, मटर व मुरमुरे भी बच नहीं सके, उन पर भी 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया गया। होटल के 1,000 रु. के कमरे पर 12 प्रतिशत जीएसटी, अस्पताल के आईसीयू बेड पर 5 प्रतिशत जीएसटी! जीने के लिए सभी आवश्यक चीजों पर जीएसटी लगाकर चैन नहीं मिला तो श्मशान घाट के निर्माण पर भी जीएसटी बढ़ा दिया गया है। इस वर्कर जन्म से मृत्यु तक के हर समान जी.एस. टी. की मार से नहीं बच पाए हैं।

 

वहीं कांग्रेस नेता दीपक पाण्डेय ने बताया कि भवन निर्माण सामग्रियों के की कीमतें भी आसमान छू रही हैं 2014 में जो सीमेंट 180 में मिलता था वह: बढक़र आज 350 से ऊपर हो चुका है उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने जनता की भलाई का एक भी कार्य नहीं किया वह केवल हम दो हमारे दो के लिए ही सत्तासीन हुई है उन्हें भरपूर मदद कर रही है आम आदमी बेहाल है और सरकार अपने मे मस्त है।

TAGGED: cg news, Latest Raigarh News, raigarh news today, रायगढ़ समाचार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ी फेरबदल, रामकृष्ण ध्रुव को मैनपुर ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त किया गया
Next Article BIG ब्रेकिंग: लोकसभा चुनाव के BJP प्रत्याशी चिंतामणी महाराज के कार का एक्सीडेंट, रायपुर रेफर

Latest News

CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
CG Sarkari Jobs 2025: छत्तीसगढ़ में 12वीं पास युवाओं के लिए 200 सरकारी पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Durg News : ग्राम पंचायत भरनी में मकान टैक्स के नाम पर रोक गया राशन, सरपंच और राशन दुकान के कर्मचारी के बीच मिलीभगत का आरोप
Grand News June 6, 2025
RAIPUR CORONA BREAKING : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
RAIPUR CORONA BREAKING : फिर बढ़ा कोविड का खतरा, 24 घंटे में 9 नए मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 6, 2025
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
RAIPUR BREAKING : रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही युवतियों से मारपीट, काट दी ऊँगली, देखें वीडियो
Grand News June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?