Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: आज का कार्यक्रम : CM साय रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS: आज का कार्यक्रम : CM साय रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, 209 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/03/04 at 7:11 AM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
CG BIG BREAKING : मूवी 'आर्टिकल 370' छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स फ्री, CM Vishnu Dev Sai ने की घोषणा
CG BIG BREAKING : मूवी 'आर्टिकल 370' छत्तीसगढ़ में हुई टैक्स फ्री, CM Vishnu Dev Sai ने की घोषणा
SHARE

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  साय पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

read more : CG BREAKING : रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव, आत्महत्या का कारण है अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री  साय शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित  सत्य साई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

- Advertisement -

लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के आर्यभट्ट भवन सहित 209 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इन कार्यों में दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण और 9 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।सीएसवीटीयू परिसर में आर्यभट्ट भवन लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बी टेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पी एच डी की कक्षाएं संचालित होंगी एवं छात्रों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेतु  अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्यूक्लियस टेक’ का ऑफिस संचालित होगा। नवीन युवा उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर एवं वित्तीय सहायता के लिए इस भवन में सीएसवीटीयू-फोर्टे का संचालन होगा। इसके अलावा यहां बिजनेस मॉडल और प्रौद्योगिकी वाले कुछ स्टार्ट-अप को आरईसी, नई दिल्ली के सी एस आर से सीएसवीटीयू भिलाई में शुरू किया जाएगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल Rashifal 04 MARCH 2024 : प्रयास लाएंगे रंग,रिश्‍तों में रहेगा उत्‍साह, टीमवर्क से मिलेगी सफलता,पढ़ें दैनिक राशिफल
Next Article BREAKING NEWS : बिलासपुर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी घोषित, नए ब्लॉक अध्यक्ष सहित 41 महिलाओं को दिया गया स्थान CG NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आज, इस दिन होगा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?