Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महानदी की महाआरती, त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की महानदी की महाआरती, त्रिवेणी संगम हुआ भक्तिमय

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/04 at 8:23 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम कुंभ में पहुंचकर महानदी के तट पर महानदी आरती में शामिल हुए। साथ में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्र सहित अतिथिगणों ने आरती घाट पहुंचकर महानदी की महाआरती की। राजिम कुंभ कल्प में जबलपुर से आयी साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ ग्यारह पंडितो ने मंत्रोच्चारण कर महानदी की महाआरती कराई। मुख्यमंत्री श्री साय सहित साधु संतों ने लयबद्ध अनुशासन के साथ पूरे विधि विधान से महानदी आरती की। इस अवसर पर महानदी का त्रिवेणी संगम भक्तिमय हो गया। महाआरती का एक साथ प्रज्जवलित होना शंख, कपूर, चवर, आचमन पूरे मेला परिसर आरती मंडप को भावविभोर कर दिया। महाआरती में शिव स्त्रोत के बाद सामूहिक महाआरती की गई। इस अवसर पर अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगणों के आरती से जय-जय श्री राम के जयकारे से आरती घाट गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि महानदी की आरती करने का उद्देश्य केवल पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं है। बल्कि छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी को संरक्षित करने का एक प्रयास है। इसी प्रयास की कड़ी में राजिम कुंभ में साध्वी प्रज्ञा भारती के सानिध्य में राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन भव्य एवं दिव्य महानदी की आरती की जा रही है। धरती में प्रकृति के शुद्ध जल स्त्रोत का संरक्षण और नदियों सरोवर जो हमारे आस्था के सनातन धर्म के केन्द्र रहे हैं। गंगा, गीता, गायत्री उन सभी का संरक्षण और प्रदूषण मुक्ति का शतत् अभियान का विचार साध्वी प्रज्ञा भारती के मन में आने के बाद देश के प्रमुख नदियों के घाट पर महाआरती की शुरुआत की। नदियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके प्रति समर्पण, आस्था और संकल्प का भाव सभी के मन में जागृत करने हेतु महानदी की महाआरती की जा रही है। राजिम कुंभ कल्प के प्रारंभ से वेदरतन सेवा प्रकल्प के संयोजन और संरक्षिका साध्वी प्रज्ञा भारती के मार्गदर्शन में प्रतिदिन राजिम कुंभ में महानदी आरती की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Supreme Court Decision:सुप्रीम कोर्ट ने पलटा 1998 का फैसला, अब सदन में नोट लेकर दिया वोट या भाषण तो चलेगा केस
Next Article CG NEWS: 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में शामिल हुए CM साय, कहा -हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है

Latest News

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के 52वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सपा ने चलाया पौधरोपण अभियान
Grand News देश July 1, 2025
CG NEWS: देवभोग नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का खेल! 15 लाख की खरीदी में गड़बड़ी, जेम पोर्टल पर उठे सवाल
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 1, 2025
CG NEWS: अभनपुर-नवापारा में अवैध रेत उत्खनन पर बवाल, ग्रामीणों ने दर्जनों हाइवा वाहनों को रोका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
CG transfer news : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ी फेरबदल, कई अधिकारी कर्मचारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?