Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार राजिम पहुंची रूप कुमारी चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार राजिम पहुंची रूप कुमारी चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत…

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/04 at 9:07 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

गरियाबंद – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महासमुंद लोकसभा की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी पहली बार राजिम पहुंची। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय में श्रीमती चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ परिचयात्मक बैठक ली। बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से समर्थन भी मांगा। इस दौरान सांसद चुन्नीलाल साहू, राजिम विधायक रोहित साहू, बसना विधायक संपद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में जिले के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद पहली बार राजिम पहुंची श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। लोकसभा चुनाव में मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। मैं आपके बीच सहयोग और समर्थन लेने पहुंची हूं। सभी कार्यकर्ता मिलकर मेहनत करेंगे तो निश्चित ही महासमुंद लोकसभा में फिर से भाजपा की जीत होगी।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का 9 साल का कार्यकाल उल्लेखनीय और उपलब्धियों से भरा रहा है। मोदी सरकार ने अन्योदय के सिद्धांत के साथ हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी केंद्र सरकार ने उज्जवला, जनधन, सुकन्या सहित कई योजना लागू की। प्रदेश में बनी भाजपा सरकार ने भी दी महीने में ही वादे पूरे किए। जल्द ही महतारी वंदन और धान के अंतर की राशि मिलेगी। आज हम गर्व से लोगो के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को गिना सकते है।

- Advertisement -

विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस बार 400 पार के बड़े लक्ष्य के साथ चुनाव लड़ रही है। एक एक सीट महत्वपूर्ण है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चौधरी को आश्वस्त करते हुए कहा कि सबका साथ और सबके विश्वास के साथ भाजपा महासमुंद लोकसभा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। राजिम विधानसभा से पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाएंगे।

इस अवसर पर बैठक में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार साहू, राहुल सेन, महेश यादव, चिरजीव देवांगन, सोम प्रकाश साहू, विकास साहू, रेखा सोनकर, प्रशांत श्रीवास्तव, सागर मयाणी,
सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू, पूर्णिमा चंद्राकर, मधु नत्थानी, खुशी साहू, देवकी साहू, शरद पारकर, पुरण साहू, कमलेश साहू, लिकेश साहू, गौतम शर्मा, पुष्पा गोस्वामी, नेहरू साहू, महेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नड्डा BIG BREAKING : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से दिया इस्तीफा
Next Article Ae Watan Mere Watan Trailer: धमाकेदार और असल कहानियों से प्रेरित: ‘ऐ वतन मेरे वतन’ ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों के खिलाफ सारा अली खान ने उठाई आवाज

Latest News

CG NEWS: थाना कुरूद द्वारा ग्राम चर्रा में अवैध रुप से शराब बेचने वाली आरोपिया के विरुद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास...15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
CG : 5वीं-8वीं बोर्ड में असफल छात्रों को पढ़ाने गर्मी में लगेगी क्लास…15 जून के बाद फिर से होगी बोर्ड की परीक्षा
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 16, 2025
CG NEWS:पुलिस लाईन में धमतरी पुलिस द्वारा आपात स्थिति से निपटने किया गया बलवा ड्रिल का अभ्यास
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BREAKING
BREAKING : ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार ने कल्याण बोर्ड का गठन किया गया गठन
Grand News NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?