Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bharat Jodo Nyay Yatra : कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

Bharat Jodo Nyay Yatra : कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/05 at 10:52 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Bharat Jodo Nyay Yatra : कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
Bharat Jodo Nyay Yatra : कल बदनावर पहुंचेगी राहुल गांधी की न्याय यात्रा, यात्रा के जरिए होगा लोकसभा चुनाव का शंखनाद
SHARE

बदनावर : Bharat Jodo Nyay Yatra :कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल बदनावर पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बदनावर में गजानन नगरी में आमसभा आयोजित होगी। आमसभा स्थल पर सभा की तैयारी चल रही है।

- Advertisement -

राहुल गांधी कल दोपहर में उज्जैन जिले के बडनगर से बदनावर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। ग्राम ढोलाना में यात्रा की जिले के कांग्रेस नेता अगवानी करेंगे। इसके पश्चात यात्रा बड़ी चौपाटी से कुछ दूर स्थित गजानन नगरी में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसमें करीब 1 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। इस जनसभा को लेकर पूरे जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं आम जनता को लाने की जिम्मेदारियां तय की गई है। इसके अलावा झाबुआ जिले से भी बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंचेगे। यात्रा की तैयारी को लेकर आज यहां मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के प्रभारी कुलदीप इंदौरा, विधायक भंवर सिंह शेखावत समेत नेताओ ने सभा स्थल का निरीक्षण व यात्रा की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

गजानन नगरी में बड़ी सभा को लेकर मंच बनाया जा रहा है इसके अलावा 6 पार्किंग जोन भी बनाए जा रहे हैं। जिसमें अलग-अलग सीमाओं से आने वाले लोगों के वाहनों के रोकने की व्यवस्था रहेगी। वही चार प्रवेश द्वार बनाए जा रहे है। इसके अलावा राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के पश्चात यहां जिले के प्रमुख नेताओं से मुलाकात कर यहीं पर लंच भी करेंगे। जनसभा के पश्चात राहुल गांधी की न्याय यात्रा सभा स्थल से रवाना होकर बड़ी चौपाटी पर पहुंचेगी। जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। यहां से यात्रा बदनावर चौपाटी होकर रतलाम जिले में प्रवेश करेगी।राहुल गांधी के स्वागत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी की जा रही है। बड़ी चौपाटी से बड़नगर तक रास्ते भर में स्वागत द्वार एवं होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं

- Advertisement -

यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव का शंखनाद

- Advertisement -

कांग्रेस यहां राहुल गांधी की न्याय यात्रा के जरिए धार महू लोकसभा क्षेत्र का चुनावी शंखनाद करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर यात्रा के जरिए कांग्रेस अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करने में जुटी हुई है। यह लोकसभा सीट अजजा वर्ग के लिए आरक्षित है। लगातार 10 सालों से यहां बीजेपी का कब्जा है। गत विधानसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र के 8 सीटों में से पांच पर कांग्रेस व तीन पर भाजपा जीती थी।

TAGGED: # latest news, Bharat Jodo Nyay Yatra, Breaking News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, MP NEWS, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article आज का राशिफल Rashifal 6 March 2024 : तूला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, शत्रुओं से सावधान रहें, ये राशि वाले जल्दबाजी और भावुकता में निर्णय लेने से बचे, पढ़ें सितारें
Next Article साय कैबिनेट CG Cabinet Meeting: विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज,कई अहम फैसलों पर मुहर लगने की उम्मीद

Latest News

Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से तीर्थयात्री हुए रवाना
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
CG NEWS : सुशासन तिहार 2025: बोरियाकला और अभनपुर में जनसमस्या समाधान शिविर पहुंचे सांसद बृजमोहन, बोले- जनता को राहत पहुंचाने समाधान शिविर बना माध्यम
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
CGNEWS:तिल्दा नेवरा — सुशासन तिहारः ग्राम टोहड़ा में हुआ समाधान शिविर का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?