Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Mahashivratri 2024: छत्तीसगढ़ के शिवालयों पर उमड़ी महादेव के भक्तों की भीड़ महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से दिखा अद्भुत उत्साह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG Mahashivratri 2024: छत्तीसगढ़ के शिवालयों पर उमड़ी महादेव के भक्तों की भीड़ महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह से दिखा अद्भुत उत्साह

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/08 at 8:00 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

CG Mahashivratri 2024: आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व है ऐसे में राजधानी रायपुर के अलग अलग रंग शिवालयों पर भक्तों की भीड़ में दर्शन करने के लिए पहुँच रही है सुबह से ही भक्तों में काफ़ी ज़्यादा उत्साह देखा जा रहा है लोग अपने मनोकामनाओं को लेकर आज मंदिरों में दस्तक दे रहे हैं और अपने सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना भी लगातार कर रहे हैं. विश्‍व के सबसे बड़े शिवलिंग गरियाबंद में स्थित भूतेश्‍वर मंदिर, रायपुर के बूढ़ेश्‍वर मंदिर, हटकेश्‍वर मंदिर के साथ सभी शिवालय  में महाशिवरात्रि की तैयारियां हो गई हैं। महाशिवरात्रि   पर शिवालय  सज चुके हैं। आज  महाशिवरात्रि पर सुबह से जलाभिषेक करने श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। दोपहर को शिवलिंग का मनमोहक श्रृंगार और रात्रि में भस्म आरती की जाएगी। सर्वार्थसिद्धि, शिव योग और शुक्र प्रदोष व्रत के संयोग में मनाई जाने वाली महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर भोलेनाथ की बरात निकाली जाएगी। भूत, प्रेत के साथ देवगण का रूप धारण कर युवा बरात में शामिल होंगे।

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि के दिन पहले करें ये काम
शिव जी की पूजा करने से पहले आपको नित्य कर्मों से निवृत होकर स्नान कर साफ वस्त्र धरण करने चाहिए। सबसे पहले गणेश जी को प्रणाम करें। इसके बाद पूजा स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती के साथ नंदी की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करनी चाहिये। आप मिट्टी से भी शिवलिंग सहित शिव परिवार की रचना कर सकते हैं। यदि घर में शिवलिंग है तो मिट्टी के पात्र या तांबे के लोटे में जल भरकर शिवलिंग का जलाभिषेक करना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

Mahashivratri 2024: महिला दिवस और महाशिवरात्रि एक ही दिन

- Advertisement -

इस साल आठ मार्च को महिला दिवस पर महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। शाम से लेकर पूरी रात अलग-अलग प्रहर में शिवजी का पूजन, अभिषेक किया जाएगा। इसमें निशिथ काल यानि आधी रात को शिवजी का पूजन करना श्रेष्ठ है। ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष में त्रि स्पर्शा यानी त्रयोदशी, चतुर्दशी व अमावस्या की युति में महाशिवरात्रि मनाए जाने का विधान है। इस दिन को शिवलिंग के प्रादुर्भाव और शिव-पार्वती विवाह के रूप में मनाया जाता है।

- Advertisement -

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि की तैयारी, शिव बारात की रहेगी धूम

महाशिवरात्रि पर्व से पहले शिव मंदिरों में तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक की व्यवस्था की जाएगी। इसके पश्चात भोलेनाथ की बरात आकर्षण का केंद्र होगी। शहर में एक दर्जन से अधिक मंदिरों से भोलेबाबा की बारात में भूत, प्रेत, देवगणों की सजीव झांकी निकाली जाएगी। शाम को शिव मंदिरों में शिवलिंग का विविध रूपों में श्रृंगार दर्शन करने भक्त उमड़ेंगे।

TAGGED: aaj Chhattisgarh ke Shiv mandir ka nazara, Chhattisgarh mein Maha Shivratri ki dhoom, Raipur Maha Shivratri ka nazara, Raipur mein Maha Shivratri par dhoo, rajdhani Raipur Shiv mandir, Shiv mandir
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Kisan Mahasammlan: राजधानी में 9 मार्च को किसान महासम्मेलन, BJP का बड़ा टारगेट छत्तीसगढ़ की 11 सीटें जीतने का दावा…
Next Article हर हर महादेव: भूतेश्वरनाथ की महिमा, हर साल बढ़ रहा है इस शिवलिंग का आकार,यहां पर जलाभिषेक करने से पूरी होती है मनोकामना

Latest News

CG CRIME : राजमहल में हमला करने वाले 6 आरोपी आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : राजमहल में हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ सक्ती June 28, 2025
Bollywood News: हुमा कुरैशी ने ‘मालिक’ के गाने के लिए नहीं ली फीस, वजह सुनकर फैंस हुए फिदा
bollywood Grand News मनोरंजन June 28, 2025
CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?