Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Gariaband News : उज्जैन के तर्ज पर नगर में धूमधाम से निकली शिवजी की बारात, सैकड़ों लोग हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

Gariaband News : उज्जैन के तर्ज पर नगर में धूमधाम से निकली शिवजी की बारात, सैकड़ों लोग हुए शामिल

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/09 at 10:35 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
SHARE
  • जिले मे पहली बार निकली भगवान शिव की बारात रही ऐतिहासिक

गरियाबंद : Gariaband News : महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार देर शाम महाकाल की सेना द्वारा गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव की भव्य बारात और शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान नगर के शिवभक्तों में जबदस्त उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह जगह बारात का स्वागत सत्कार भी हुआ। बारात में भगवान शिव पार्वती पालकी में सवार थे, जबकि ब्रह्मा, विष्णु, तथा शिवगण व भूत प्रेत ने बारात की अगुवाई की। वही नगर के युवक बाकायदा भगवान ओर भूत प्रेत की वेशभूषा धारण किए हुए नजर आए। झांकी में भगवान शिव के विभिन्न स्वरूपों को भी दर्शाया गया। साथ ही अघोड़ियो के संग शिव तांडव भी देखने की मिला। इसके अलावा राऊत नाचा, बजरंग अखाड़ा, धुमाल, असली उल्लू और पालकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

उल्लेखनीय है की गरियाबंद नगर में पहली बार महाकालेश्वर उज्जैन के तर्ज पर भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग बारात के दर्शन और उसके स्वागत के लिए लालायित दिखे। जैसे जैसे बारात चौक चौराहों से आगे बड़ी लोगो ने पुष्प वर्षा कर उसका स्वागत किया। हर हर महादेव के नारे लगाए। जगह जगह फटाखे फोड़ गए। वही महिलाओ ने बारात की आरती भी उतारी। अनेक श्रद्धालुओ ने पालकी भी उठाई। स्वफूर्त ही लोग बारात के साथ जुड़ते चले गए। सुभाष चौक से निकली बारात का विश्व प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मंदिर में समापन हुआ।

- Advertisement -
Ad image

भूत प्रेत, देवता और असुर चर्चा का केंद्र

- Advertisement -

शिव जी बारात और शोभा यात्रा में एक साथ दिखे देवता असुर चर्चा का केंद्र रहे। एक साथ दोनो को बारात में नाचते, झूमते देख लोगबाग भी आश्चर्यचकित हो गए। मालूम को शिव जी की बारात में देवता और असुर दोनो एक साथ शामिल हुए थे, यही नजारा यहां भी शिव जी के बारात में देखने को मिला। शिव कथा में महादेव की बारात में भूत पिचाश के भी शामिल होने का उल्लेख इसे भी यहां दिखाया गया। आम जनों के लिए ये नजारा बिल्कुल अलग और नया था। इसे लेकर लोग उत्साहित भी दिखे। सड़क के दोनो ओर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग भी इस बारात के साक्षी बने।

- Advertisement -

महाकाल सेना के उत्तम सोनी ने कहा महाशिवरात्रि के दिन उज्जैन के राजाधिराज श्री महाकाल के तर्ज पर पहली बार भव्य बारात एवं शोभायात्रा निकाली गई। बारात के दौरान सभी रीति रिवाज और परंपरा का पालन किया गया। पहले शिव मंदिर में
वैदिक रीति से शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया गया। इसके बाद बारात और शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के सुभाष चौक से तिरंगा चौक, गौरव पथ, शारदा चौक होते हुए भूतेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ शिवलिंग की सात परिक्रमा ओर महाआरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उन्होंने यात्रा के सफल बनाने को लेकर नगरवासियों और स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवीन सिन्हा, मुकेश भोई, दद्दू यादव, सौरभ सिन्हा, संतोष निषाद, चंदन निषाद, रोशन निषाद
विकास राजपूत, ज्ञानेश्वर राजपूत, राहुल सिन्हा, गोलु मंडले, सोनु ध्रुव, हिरेन्द्र साहु, निखिल वाखरिया, राहुल धीवर, अंकुश महराज, कमलराज, आयुष सोनी, रितिक सोनी, ओमी प्रधान, कुलदीप पटेल, सौरभ साहू, समीर सिंह, रुद्रप्रताप, खिलेश्वर प्रवीण सिंह, मुकेश ध्रुव, दया पटेल, नरेंद्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, जीतू यादव, विकास शर्मा, राहुल यादव, क्रांति विकास, मुरली सिन्हा, हेमंत चक्रधारी, अरुण चक्रधारी, मिथिलेश चक्रधारी, गोपाल चक्रधारी, पुना यादव, दादु यादव, केशव यादव, प्रकाश यादव सहित नगर अनेक युवाओं का सहयोग रहा।

TAGGED: GARIABAND NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BJP second list CG BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर; खूंखार नक्सलियों के बौखलाहट के बीच BJP के इन 43 नेताओं को मिली X श्रेणी की सुरक्षा
Next Article Rashifal 10 March 2024:वृष राशि वालों पर होगी धन की बरसात, कन्या राशि वालों को मिलेगी एक के बाद एक बड़ी ख़ुशख़बरी, घर से निकलने से पहले आज देख लीजिए अपना राशिफल

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?