Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: International women’s day : भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश कार्यालय किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

International women’s day : भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश कार्यालय किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन 

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/09 at 6:09 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
International women's day : भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश कार्यालय किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन 
International women's day : भारतीय मजदूर संघ द्वारा प्रदेश कार्यालय किया गया महिला सम्मान समारोह का आयोजन 
SHARE

रायपुर : International women’s day : भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर द्वारा 8मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज दिनांक 9मार्च 2024 को भारतीय मजदूर संघ प्रदेश कार्यालय न्यू चंगोराभाठा रायपुर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता लीना मोहन एंटी ने किया उन्होंने श्रमिक गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने अपने उदबोधन में भारतीय मजदूर संघ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस क्यू मनाता है पर प्रकाश डालते हुए इतिहास के बारे में बताया की महिला दिवस कब से मनाया जाता है।

- Advertisement -
Ad image

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता मीनल छगन चौबे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर थी उन्होंने अपने उदबोधन में नारी शक्ति को अपने अधिकार को जानने और सरकार की श्रम योजना का लाभ अधिक से अधिक लेने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को स्वालंबी होकर स्व निर्णय लेने की बात कही। उपस्थित महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताई जिस पर उन्होंने समस्याओं को त्वरित निराकरण करने का आश्वासन दिया l उन्होंने आगे कहा की आज महिलाए किसी पहचान की मोहताज नहीं है ,आज महिलाए जल सेना से लेकर वायुसेना में कार्य कर रही हैं ,जहाजे उड़ा रही है, ट्रेन आदि चला रही है।महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए सदैव सजग रहना चाहिए।अंत में उन्होंने महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजन के लिए भारतीय मजदूर संघ को बधाई देते हुए श्रमिकों के लिए निरंतर बेहतर काम करने के लिए भारतीय मजदूर संघ की सराहना की।

- Advertisement -

भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी नरोत्तम धृतलहरे ने अपने उदबोधन में भारतीय मजदूर संघ द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8मार्च के अवसर पर उपस्थित कामगार एवं ई रिक्शा चालक महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए महिलाओं को देश के विकास में महती भूमिका में होने की बात कही ।उन्होंने यह भी कहा की आज हम जिन 10 महिलाओं का सम्मान कर रहे मैं समझता हूं देश की हर नारी का सम्मान हो रहा है।

- Advertisement -

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को भारतीय मजदूर संघ से जुड़कर कार्य करने के लिए आव्हान किया।महिला सम्मान समारोह में डाक्टर राखी चौहान जिला रायपुर कुष्ठ सलाहकार विशेष रूप से उपस्थित थी उन्होंने अपने उद्दबोधन में कुष्ठरोग के प्रति जनजागरण लाकर कुष्ठ की त्वरित पहचान हो जिससे कुष्ठ रोग मुक्त प्रदेश हो।समारोह में उपस्थित मोहन एंटी पूर्व अध्यक्ष संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल छत्तीसगढ ने श्रमिकों को ई रिक्शा उपलब्ध करवाने और रेलवे स्टेशन में ई रिक्शा बैटरी चार्जर लगवाने का आश्वासन दिया एवं अधिक से अधिक श्रम कार्ड भी बनवाने का भरोसा दिलाया।

रामकृष्ण धीवर पूर्व अध्यक्ष मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ ने सरकार की योजनाओं को जानकारी प्राप्त कर योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।समारोह को विभाग प्रमुख श्री कोमल सिंह साहू ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा की महिला का सम्मान घर में बहु से ही प्रारंभ होना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने किया तथा कार्यक्रम का आभार ओमप्रकाश पाल प्रदेश वित्त सचिव एवं कार्यक्रम सहप्रभारी ने किया l महिला सम्मान समारोह के अवसर पर ई रिक्शा महिला चालक ,कामगार महिला एवं घरेलू महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए भारतीय मजदूर संघ ने महिलाओं को साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है:
1 मंजू शर्मा
2.अंजु शर्मा
3. अंजिली तिवारी
4.रानी सोनी
5. मयूरी दीप
6. ज्योति तांडी
7.रीना क्षत्री
8. भीमा साहू
9. उमा साहू
10. पुष्पा ठाकुर
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री बृजेश मिश्रा प्रदेश कार्यालय सचिव भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़, शिव कुमार साहू नागेन्द्र सिंह, संजय शर्मा, छोटू तांडी, संदेश गणवीर, जी पी नायक सहित लगभग 80 महिलाए उपस्थित थी।

TAGGED: #international womens day
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Mahasamund News: अघोषित बिजली कटौती ने नाराज़ ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Next Article Smuggling Drugs: शाहरुख खान की मशहूर फिल्म रईस की तर्ज पर महिला कर रही थी ड्रग्स की तस्करी, बच्चे से करवाती थी सप्लाई

Latest News

CG NEWS : पंचतत्व में विलीन हुए पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, रायपुर में हुआ अंतिम संस्कार, पुत्र अभिषेक ने दी मुखाग्नि
Grand News June 27, 2025
RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?