Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का किया शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का किया शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/10 at 9:55 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को दिलाई शपथ
SHARE
  • मुख्यमंत्री ने बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर किए हस्ताक्षर

रायपुर : CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किये। अभियान का संचालन प्रदेश में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया और महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने, बाल विवाह नहीं करवाने, समाज में बाल विवाह के रूप में व्याप्त बुराई का सदा विरोध करने और बाल विवाह रोकने के लिए आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 12.1 प्रतिशत बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में हो जाता है। इसमें सूरजपुर जिले में सर्वाधिक 34.28 प्रतिशत, बलरामपुर में 24.60 प्रतिशत, कोरिया जिले में 22.89 प्रतिशत और जशपुर जिले में 21.90 प्रतिशत बाल विवाह होता है। बाल विवाह के इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से जन भागीदारी को मूल मंत्र मानते हुए समुदाय में बाल विवाह के विरुद्ध एक अभियान चलाया जाएगा। जिसमें पंचायत राज संस्थानों व नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला समूहों, युवा संगठनों, शासकीय विभागों, गौर शासकीय संस्थाओं और आमजनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। समाज की सहभागिता से आगामी तीन वर्षों में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक जागरूकता एवं गतिशीलता, किशोर सशक्तिकरण, मीडिया संवेदीकरण के साथ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के विषय में जनजागरूकता लाई जाएगी।

 

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG BREAKING : क्रिकेट जगत में शोक की लहर; इस दिग्गज का हुआ निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार   CG BIG NEWS : नवा रायपुर का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट बनेगा आईटी कंपनियों का हब, 2200 युवाओं को मिलेगा रोजगार
Next Article Bilaspur News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में चयन होने के बाद भी नही मिल रहा मौका..., खिलाड़ियों ने  यूनिवर्सिटी पर लगाया पक्षपात का आरोप Bilaspur News : ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में चयन होने के बाद भी नही मिल रहा मौका…, खिलाड़ियों ने यूनिवर्सिटी पर लगाया पक्षपात का आरोप

Latest News

Arang News : ED की कार्रवाई के विरोध में आरंग में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेसियों ने रसनी टोल प्लाजा पर दिखाया दम, हाइवे NH-53 जाम
Arang News : ED की कार्रवाई के विरोध में आरंग में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी, कांग्रेसियों ने रसनी टोल प्लाजा हाइवे NH-53 पर किया चक्काजाम
छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG CRIME NEWS : अंधविश्वास की भेंट चढ़ा दादा, पोते ने ब्लेड से गला रेतकर कर दी हत्या, गिरफ्तार 
कांकेर क्राइम छत्तीसगढ़ July 22, 2025
GRAND NEWS : महिला चेंबर अध्यक्ष डॉ. ईला गुप्ता ने घोषित की नई टीम, मीनाक्षी टुटेजा बनीं संरक्षक, महामंत्री – मनीषा तारवानी, कोषाध्यक्ष – नम्रता अग्रवाल, जिला प्रभारी स्वपनिल मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
Grand News July 22, 2025
Mahasamund: NH-353 और 53 पर कांग्रेस का चक्काजाम – दो घंटे जाम में फंसे आमजन
Mahasamund: NH-353 और 53 पर कांग्रेस का चक्काजाम – दो घंटे जाम में फंसे आमजन
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?