Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Sports News : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुने गए राघवेंद्र सिंघानिया, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक होरा ने दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़देश

Sports News : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुने गए राघवेंद्र सिंघानिया, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक होरा ने दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/10 at 3:46 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Sports News : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुने गए राघवेंद्र सिंघानिया, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक होरा ने दी बधाई 
Sports News : अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुने गए राघवेंद्र सिंघानिया, छग प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक होरा ने दी बधाई 
SHARE

रायपुर। Sports News : दिल्ली में आज रविवार 10 मार्च को होटल लीला एम्बिएंस कन्वेंशन में अखिल भारतीय शतरंज महासंघ का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के राघवेंद्र सिंघानिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुना गया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़े ही गौरव का विषय है। राघवेंद्र सिंघानिया के अखिल भारतीय शतरंज महासंघ में चुने जाने से राज्य के शतरंज खिलाड़ियों एवं खेल को एक नई गति मिलेगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के संरक्षक गुरुचरण सिंह होरा ने राघवेंद्र सिंघानिया को अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अखिल भारतीय शतरंज महासंघ राघवेंद्र सिंघानिया ने अपने उदबोधन में कहा कि शतरंज में विकास को लेकर हम कृत संकल्प है। आने वाले दिनों में देश के सभी राज्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ में शतरंज का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे
सिंघानिया जी ने आगे कहा की छत्तीसगढ़ के नवोदित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जाएगा। इसके लिए एक कार्ययोजना बनाई जायगी। जिससे राज्य के बाहर होने वाले चेस प्रतियोगिता में पदक जीत कर प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित कर सके, दूरस्थ एवं आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को जोड़ने के लिए बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लिए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता कराया जायेगा एवं आने वाले दिनों में स्कूल स्तरों में शतरंज की गतिविधियों की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में उपस्थित विनोद राठी, महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ, ने कहा कि आप सभी जुझारू ,कर्मठ, निष्ठावान और शतरंज के प्रति समर्पित व्यक्ति हैं। मुझे पूरी उम्मीद है आप सब और दुगुने उत्साह के साथ काम करेंगे। प्रदेश में शतरंज का विकास अब तेज गति से होगा। ‘हमारी एक साथ यात्रा उल्लेखनीय रही है और हमने जो प्रगति की है, उसे आगे बढ़ाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध है। साथ मिलकर, हम विकास के नए रास्ते तलाशेंगे, विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करके उच्चतम स्तर की प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक पदक और उपलब्धियां जीतने का प्रयास करेंगे।

- Advertisement -

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ‘नवगठित कार्यकारिणी की सूची (2024 – 2027) इस प्रकार है

- Advertisement -

अध्यक्ष – नितिन नारंग, हरयाणा
उपाध्यक्ष- डी पी अनंता, कर्नाटक
उपाध्यक्ष- दिब्येन्दु बरुआ, वेस्ट बंगाल
उपाध्यक्ष- राघवेंद्र सिंघानिया, छत्तीसगढ़
उपाध्यक्ष- महावीर रांका, राजस्थान
उपाध्यक्ष- अनिल कुमार रायजादा, उत्तर प्रदेश
उपाध्यक्ष- रेपो रोंया, अरुणाचल प्रदेश
सचिव – देव अजय भाई पटेल, गुजरात
कोषाध्यक्ष- धर्मेंद्र कुमार, बिहार
संयुक्त सचिव – कंदरपा कलिता, असम
संयुक्त सचिव – प्रसन्नता कुंडू, त्रिपुरा
संयुक्त सचिव – एच लालथलमुआँ, मिजोरम
संयुक्त सचिव – सोइबम मांगिजाओ, मणिपुर
संयुक्त सचिव – संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश
संयुक्त सचिव – मनीष कुमार, झारखण्ड

नवनिर्वाचित अध्यक्ष, नितिन नारंग ने भी पैनल को अपना विशाल जनादेश देने के लिए सभी को हार्दिक धन्यवाद दिया और आश्वासन दिया कि अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) सभी हितधारकों के विचारों को समायोजित करते हुए एक संयुक्त परिवार के रूप में काम करेगा। हमारे खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और मैं इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए सभी से सहयोग चाहता हूं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के पदाधिकारी वी.के. राठी, महासचिव, प्रदीप दास, कोषाध्यक्ष, हेमन्त खुटे, सचिव, एम.चन्द्रशेखर, उपाध्यक्ष, भावना बोहरा, उपाध्यक्ष, विश्वाश मेश्राम, उपाध्यक्ष, सुरेश जाजू, उपाध्यक्ष, डब्ल्यूएफएम किरण अग्रवाल, उपाध्यक्ष, ललित भंसाली, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव आनंद अवधिया, ईश्वर सिंह राजपूत, सुबोध कुमार सिंह, विकास शर्मा, सरोज कुमार वैष्णव, शशांक शेंडे, राज्य समन्वयक, नवीन शुक्ला, अध्यक्ष, निर्णायक आयोग, अलंकार भिवगडे, अध्यक्ष, प्रशिक्षक आयोग रवि कुमार, हेड क्वॉर्टर को-ऑर्डिनेटर योगेश डाकलिया, निष्पादन समिति के दीपंकर सेनगुप्ता, शिवशंकर अग्रवाल, आशीष राठी, दिनेश लांबा, आर.सी. अग्रवाल,  शरद उकेय, राजेंद्र सिंह राणा, मोहन सोनी, नवीन जिंदल, ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

TAGGED: # latest news, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Sports News, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम अमृतसर रवाना, अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में होगी शामिल
Next Article CG NEWS : कपड़े की दूकान में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव, सुसाईड नोट भी बरामद CG SUICIDE : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात 

Latest News

CG NEWS: डिग्री कॉलेज के पीछे छात्रावास बना नशेड़ियों का अड्डा, प्रशासन बेखबर
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 5, 2025
Kolkata to Bilaspur flight : कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट का शेड्यूल बदला, देखें Schedule
Kolkata to Bilaspur flight : कोलकाता-बिलासपुर फ्लाइट का शेड्यूल बदला, देखें Schedule
छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
CG NEWS : भाजपा पार्षद के भतीजे के फार्महाउस में जुए का फड़, रंगे हाथों पकड़ाएं 17 जुआरी, थाने में चलता रहा ‘प्रभाव’ का खेल
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
CG CRIME : रेलवे में अवैध टिकट दलालों पर RPF का शिकंजा, 756 पर कार्रवाई..
CG CRIME : रेलवे में अवैध टिकट दलालों पर RPF का शिकंजा, 756 पर कार्रवाई..
क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?