Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News: श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह, जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धालुओं ने कहा- हमारा सौभाग्य जो श्री राम लला के दर्शन को जा रहे, मुख्यमंत्री का जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

CG News: श्री राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह, जय श्री राम के नारों से भक्तिमय हुआ वातावरण, श्रद्धालुओं ने कहा- हमारा सौभाग्य जो श्री राम लला के दर्शन को जा रहे, मुख्यमंत्री का जताया आभार

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/11 at 5:40 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

जांजगीर चांपा | CG News: श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 177 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कार्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर आज सुबह खोखरा चौक जांजगीर में सांसद गुहराम अजगल्ले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल एवं कलेक्टर आकाश छिकारा ने राम भक्तों को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

 

- Advertisement -
Ad image

 

 

 

खोखरा चौक में भगवान राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह दिखाई दिया। उनके जय श्रीराम-जय श्री राम के नारों की गूंज ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जिले के 177 राम भक्तों की टोली एवं 10 एस्कार्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। जिनमें जनपद पंचायत नवागढ़ से 34, जनपद पंचायत बम्हनीडीह से 40, जनपद पंचायत पामगढ़ से 35, जनपद पंचायत अकलतरा से 35, बलौदा से 33 यात्री और सभी विकासखंड से 2-2 एस्कार्ट ऑफिसर शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

नवागढ़ विकासखण्ड से पहली बार अयोध्या जा रही श्रीमती फिरतीन बाई ने कहा कि अयोध्या धाम जाने के लिए वह बहुत खुश और उत्साहित हैं। उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान राम लला के दर्शन का सौभाग्य जो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा दिया गया है उसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम करनौद के उदल राम डडसेना ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन के लिए भेजने के लिए धन्यवाद देते हुए व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि हर किसी को यह मौका मिलना चाहिए।

 

बम्हनीडीह के ग्राम सारागांव के गोविंद नारायण राठौर ने राम लला के दर्शन के लिए भेजने के लिए राज्य सरकार को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए कहा कि भगवान मुख्यमंत्री को हमेशा सुखी रखे। गौरतलब है कि छतीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां की जनता को सरकारी खर्च पर रामलला का दर्शन कराया जा रहा है। रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ से अयोध्या ले जाने के साथ वहां ठहरने, मंदिर दर्शन कराने के साथ नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य, सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भेजे जा रहे हैं।

TAGGED: Cg Latest News, cg news, chhattisgaryh ki badi kahbren, hri Ram Lala yojna, जांजगीर चांपा, श्री रामलला दर्शन योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Bina News : शर्मसार: पुलिया के नीचे मिला नवजात का शव Bina News : शर्मसार: पुलिया के नीचे मिला नवजात का शव, मचा हड़कंप
Next Article BREAKING NEWS : भारत में लागू होगा CAA!  PM मोदी जल्द कर सकते है घोषणा, नोटिफिकेशन रात तक 

Latest News

  GRAND NEWS : रायपुर केबल ऑपरेटर्स की बैठक, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा बोले – मेरे ऑपरेटर मेरे परिवार का हिस्सा, जल्द सभी समस्याओं का होगा समाधान, नया पैकेज भी लॉन्च
Grand News July 20, 2025
CG NEWS: खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG Crime: प्रेमिका को दूसरे के साथ देख आगबबूला हुआ युवक, बस स्टैंड में ब्लेड से हमला, दोनों घायल, आरोपी गिरफ्तार
Grand News कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ July 20, 2025
Saiyaara’ rocked the box office: ‘सैयारा’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में कमाए 48 करोड़ – अहान-अनीत की जोड़ी पर फिदा हुए दर्शक
bollywood Grand News मनोरंजन July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?