Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahtari Vandan Yojana: जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में जमा हुई पहली किश्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Mahtari Vandan Yojana: जिले की 3 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में जमा हुई पहली किश्त

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/11 at 12:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

छत्तीसगढ़ | Mahtari Vandan Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की शुरूआत करते हुए 70 लाख 12 हजार 417 महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रूपए की प्रथम किश्त की राशि अंतरित की। महिलाओं के खाते में 655 करोड़ रुपए 57 लाख रुपए की राशि अंतरित की गई।

 

- Advertisement -
Ad image

 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये मोदी की गारंटी है हमारी माताओं-बहनों को छत्तीसगढ़ सरकार नियमित रूप से प्रति माह एक हजार रूपए की राशि अंतरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी टीम ने इस योजना का जितनी तेजी से क्रियान्वयन किया है उसके लिए मैं उन्हें जितनी बधाई दूँ, उतनी कम है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी राजधानी रायपुर के साईंस कालेज मैदान में आयोजित समारोह में उपस्थित रहे।

 

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे नारी शक्ति को सशक्त बनाने वाली महतारी वंदन योजना को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है। महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से अधिक माताओं बहनों को हर महीने एक हजार रुपए देने का वायदा किया गया। सरकार ने अपना वायदा पूरा किया। आज महतारी वंदन योजना के तहत छह सौ पचपन करोड़ रुपए की पहली किश्त जारी की गई और मैं स्क्रीन पर देख रहा हूँ लाखों बहनों के दर्शन हो रहे हैं।

 

 

अलग-अलग स्थान पर आपसे आशीर्वाद प्राप्त करना यह भी सौभाग्य है। आप सभी के खातों में हर महीने बिना किसी परेशानी के ये पैसा आता रहेगा। ये मेरा भरोसा है छत्तीसगढ़ की सरकार पर, ये मैं गारंटी दे रहा हूँ। जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं-बहनों का कल्याण है।

 

 

आज परिवार को पक्का घर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, उज्ज्वला का सस्ता सिलेंडर मिल रहा है वो भी महिलाओं के नाम पर, 50 प्रतिशत से अधिक जनधन खाते वो भी महिलाओं के नाम पर, 65 प्रतिशत से ज्यादा मुद्रा लोन भी महिलाओं ने लिया है खासकर नौजवान बेटियों ने भी अपना काम शुरू किया।

महतारी वंदन योजना के तहत जिले की 3 लाख 6 हजार 800 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने प्रथम किश्त आने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान खाद्य विभाग द्वारा जिले भरे में लगभग 1200 राशन कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही जिला मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा 74 लोगों को राशन कार्ड प्रदान किया गया।

TAGGED: Mahtari Vandan Yojana, छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG News: अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा CG BREAKING: बीजापुर में नक्सली हमला, शख्स को अपहरण कर उतारा मौत के घाट
Next Article CG Breaking: जर्जर मकान में ले जाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पकड़े गए दरिंदे

Latest News

Kamakhya Dham: त्रिकालदर्शी गुरुदेव डॉ. प्रेम साईं महाराज के सान्निध्य में मां कामाख्या धाम में गूंजा “जय मातंगी” — पहली बार किसी संत के आगमन से मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से उमड़ा
Grand News धर्म July 13, 2025
CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे का कड़ा एक्शन, रोजगार सहायक बर्खास्त
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 13, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 13, 2025
CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?