Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा,समाज की महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा,समाज की महिलाओं के सम्मान हेतु कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/11 at 7:24 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
SHARE

स्वावलंबी महिला विकास समिति द्वारा छुरा में आदर्श सरस्वती महिला मंडल के बहनों के साथ छुरा में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें छुरा नगर  की आदर्श सरस्वती महिला मंडल की सभी बहने उपस्थित थे एवं स्वालंबी महिला विकास समिति के द्वारा नगर के रामायण मंडली महिला रामायण मंडली का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया नगर की गायत्री परिवार की माता का दीप यज्ञ धर्म जागरण के लिए स्मृति चिन्ह भेट कर नारी सशक्तिकरण के लिए सा सम्मान स्मृति चिन्ह भेt किया गया सोनई रूपी क्षेत्रीय समूह की बहनों का महिला सशक्तिकरण आजीविका के तहत सम्मान कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया,

- Advertisement -

छुरा नगर की मितानिन बहनों को भी सह सम्मान स्वास्थ्य जागरूकता के तहत स्वावलंबी समिति के द्वारा स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मान किया गया सम्मान की इसी  कड़ी में ओम शांति की दीदी का आध्यात्मिक प्रचार प्रसार के लिए धर्म जागरण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया नगर की ऑलराउंडर से संबोधित कर नगर की सरोज ध्रुव दीदी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवम् मुख्य मंत्री से पुरुस्कृत बहन रानी निषाद को ईको फ्रेंडली आर्टिस्ट्स के खिताब से नवाजा गया। श्रीमती पुनिता साहू को महिला सशक्तीकरण के लिए पुरुस्कृत किया गया। निधि झा को संस्कृतिक नृत्य के लिए सम्मानीत किया गया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्त्री के बिना किसी घर की कल्पना नहीं की जा सकती है- तनु साहू अध्यक्ष स्वावलंबी महिला समूह

- Advertisement -

इस दौरान स्वावलंबी महिला समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने कहा कि महिलाओं ने आसमान को छूने से लेकर समुद्र की गहराई को नापने तक का काम किया है। उन्होंने एक कविता का पाठ भी किया। कि आज चौतरफा प्रगति के दौर में भी स्त्री के लिए अपने हिस्से के एक मुट्ठी आसमान को पाना कितना मुश्किल है। समाज की तरक्की का पैमाना नौकरी और शिक्षा नहीं है। लोगों की सोच में अब भी बदलाव की जरूरत है।औरत होती है लोहे की तरह मजबूत: स्त्री में ही वह गुण है जो मकान को घर बनाती है। वह उसे सजाती, संवारती और व्यवस्थित रूप देती है। स्त्री के बिना किसी घर की कल्पना नहीं की जा सकती है। नारी को सम्मान मिलने पर समाज होता है आज स्त्री और पुरुष कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। देश में दोनों का योगदान है। वह समाज सभ्य समाज होता है, जहां नारी को सम्मान मिले।और इसी तर्ज़ में आज हमारी समिति स्वावलंबी महिला समिति के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हमारी बहनों को सम्मान किया जा रहा है

- Advertisement -

कार्यक्रम में आदर्श सरस्वती महिला मंडल के द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी महिला मंडल के द्वारा फैंसी ड्रेस कंपटीशन प्रतियोगिता एवं व्यंजन प्रतियोगिता एवं “मैं नारी”अभिव्यक्ति विचार उद्बोधन प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें फैंसी ड्रेस में श्रीमती रश्मि गुप्ता प्रथम स्थान व्यंजन प्रतियोगिता में सोनाली कोठारी प्रथम स्थान अभिव्यक्ति मैं नारी के लिए आरती गुप्ता को प्रथम स्थान एवम् उत्कृष्ठ पोशाक एवम् प्रदर्शन के लिए श्रीमति अंजु अग्रवाल छुरा को दिया गया दिया गया।

सभी प्रतिभागी माताओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सह सम्मान मोर पंख स्वावलंबी महिला विकास समिति के द्वारा भेंट किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से छुरा नगर की तहसीलदार उपस्थित थी नगर की प्राचार्या सरोज शर्मा दीदी उपस्थित थे एवं स्वालंबी महिला विकास समिति के सभी सदस्य एवं अध्यक्ष उपस्थित थे। सभी ने उत्साह एवं उमंग के साथ एक दूसरे का पीठ थपथपा कर उत्साहवर्धन करते हुए एक दूसरे को बधाइयां देकर महिला मंडल एवं स्वावलंबी महिला विकास समिति आपसी परिचत्मक मिलन के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्वावलंबी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू, नेहा जॉन, प्रीति मिश्रा, सारिका महाडीक, धानी मानिकपुरी, गुलेश्वरी ठाकुर, प्राची कुटारे, पुनिता साहू, पद्मनी साहू, बिंदु वर्मा, मुक्ति देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, विनीता शर्मा, निधि झा, सीमा शर्मा एवम् आदर्श सरस्वती महिला मंडल से महिला मंडल की अध्यक्ष एवम् समस्त सदस्य उपस्तीत थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जेपी सीमेंट कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए आखिर क्यों उठाया ये कदम  CG BREAKING : जेपी सीमेंट कंपनी के कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए आखिर क्यों उठाया ये कदम 
Next Article CG News: अब प्रदेश में शराब घोटाला करने वालों को मिलेगी सजा  CG TRANSFER BREAKING : IPS अधिकारी अजातशत्रु बहादुर सिंह को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें आदेश

Latest News

CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में अगले 7 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 
NATIONAL छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?