Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, विस अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं, अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, विस अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं, अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/13 at 9:33 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, विस अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं, अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, विस अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं, अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभारCG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पूरे हुए तीन माह, विस अध्यक्ष और मंत्रिगणों के साथ ही आम लोगों ने दी बधाई और शुभकामनाएं, अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए जताया आभार
SHARE

 

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को आज तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री  साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रहीं।

- Advertisement -
Ad image

- Advertisement -

राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक सर्वश्री पुन्नूलाल मोहिले, संपत अग्रवाल, अनूज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जनहितैषी फैसलों और मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा करने के लिए आभार जताया। प्रदेश के विभिन्न इलाकों से आये लोगों ने तीन माह के कार्यकाल में प्रदेशवासियों के हित के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं दी।

- Advertisement -

गौरतलब है कि तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है। किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, Latest News In CG, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मंत्री साव ने बेमेतरा कलेक्टोरेट में ली अधिकारियों की बैठक, शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के दिए निर्देश CG NEWS : मंत्री साव ने बेमेतरा कलेक्टोरेट में ली अधिकारियों की बैठक, शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक प्राथमिकता से पहुंचाने के दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को घोड़े ने मारी लात, हुई मौत  CG NEWS : शादी समारोह में शामिल होने आई महिला को घोड़े ने मारी लात, मौके पर मौत 

Latest News

CG NEWS : थाने में चली गोली, मचा हड़कंप, कांग्रेस नेता गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 8, 2025
Aaj Ka Rashifal 8 june 2025 : कैसा रहेगा आपका दिन, इन बातों का रखें ध्यान, जानें आज का राशिफल
राशिफल June 8, 2025
CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?