Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बीजेपी सरकार के तीन महीने पूरे होने पर मंत्री चौधरी ने कहा, प्रदेश में लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है, लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों पर जनता भरोसा जताएगी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : बीजेपी सरकार के तीन महीने पूरे होने पर मंत्री चौधरी ने कहा, प्रदेश में लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है, लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों पर जनता भरोसा जताएगी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/13 at 6:52 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्री चौधरी ने कहा, प्रदेश में लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है, लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों पर जनता भरोसा जताएगी 
CG NEWS : बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मंत्री चौधरी ने कहा, प्रदेश में लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है, लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटों पर जनता भरोसा जताएगी 
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल को आज तीन महीने पूरे हो गए। सरकार के तीन महीने पूरे होने पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी (Minister OP Chaudhary) ने कहा है कि, प्रदेश में लगातार मोदी जी की गारंटी पूरी हो रही है। 5 साल से प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास का काम बंद पड़ा हुआ था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली बैठक में 18 लाख आवास बनाने की स्वीकृति दी गई। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। किसानों के खाते में बोनस की राशि डाल दी गई। सरकार के कामों को देखकर लोकसभा चुनाव में 11 की 11 सीटो पर जनता बीजेपी पर भरोसा जताएगी।

केजरीवाल के आरोपों पर कही यह बात 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस आरोप पर कि, भाजपा हमारे बच्चों को नौकरी नहीं दे सकती, लेकिन वे पाकिस्तान से आए बच्चों को नौकरी देना चाहते हैं, मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, केजरीवाल जैसे दोगलेपन वाले जो लोग हैं वे अल्पसंख्यकों के नाम पर एक समुदाय विशेष के लिए हल्ला करते हैं, रोना रोते हैं। आप कल्पना करिए अफगानिस्तान में पाकिस्तान में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक के रूप में जो प्रताड़ना का जीवन जी रहे थे, वहां से भाग कर भारत आए हैं, उनका अधिकार नहीं मिलता है, तो यह कौन सी मानवता है। भारत की संस्कृति के अनुरूप यह निर्णय हुआ है कि, जो लोग अल्पसंख्यक के रूप में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश में प्रताड़ित थे, उनके साथ सही मायने में आज न्याय देने का प्रयास हुआ है।

हमें कांग्रेस से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए, जनता ने दे दिया है

हमें सर्टिफिकेट दिया है। अभी 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव है, इसमें भी जनता के सर्टिफिकेट के लिए हम काम कर रहे हैं। कांग्रेस के सर्टिफिकेट के लिए काम नहीं कर रहे हैं। अभी भी हमें जनता सर्टिफिकेट देगी, ये कितने घटिया और बदमाश लोग हैं इनको जानता पिछले 5 सालों में समझ चुकी है। अभी हमारी सरकार को 100 दिन पूरे नहीं हुए और उसके पहले किसानों के खातों में पैसा डाला जा चुका है। महतारी वंदन योजना प्रारंभ हो चुकी है। 2 साल का बोनस दिया जा चुका है। आवास देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पीएससी में सीबीआई जांच की घोषणा हो चुकी है। कांग्रेस को समझ नहीं आ रहा है वह करे क्या।

जनता ने कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा 

20,000 करोड़ रुपए सरकार ने 3 महीने में जनता के खातों में पहुंचा दिए। फिर भी कांग्रेस का आरोप है, जनता को कुछ नहीं मिला। इस पर मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, इसलिए बार-बार फेल हो रहे हैं। भूपेश बघेल से या कांग्रेस के किसी नेता से उम्मीद कर सकते हैं कि, उनको गणित समझ में आएगी। इसलिए ये पूरी तरह से फेल हैं और जनता ने उन्हें जीरो मार्क्स दिया है। जनता ने उन्हें किसी को मार्क्स देने लायक छोड़ा ही नहीं है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Minister OP Chaudhary
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BJP Candidate List : बीजेपी ने जारी 60 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से बनाया उम्मीदवार 
Next Article CG News: 37 हजार रूपयें के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस त्वरित कार्यवाही

Latest News

Mahasamund Breaking : भोरिंग में हादसा – खड़े मेटाडोर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे
Mahasamund Breaking : भोरिंग में हादसा – खड़े मेटाडोर को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों वाहन पलटे
Breaking News छत्तीसगढ़ महासमुंद July 21, 2025
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
CG Breaking : छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबर; ‘माय डीड’ सिस्टम हुआ लागू , अब भूमि की Registry होगी पेपरलेस
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 21, 2025
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत 
CG : सावन के दूसरे सोमवार को राष्ट्रभक्ति के साथ निकली कावड़ यात्रा, विस अध्यक्ष रमन सिंह ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ियों का स्वागत
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 21, 2025
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
 Raipur Accident Breaking : तेज रफ्तार ने ली जान; पिकअप की ठोकर से एक्टिवा सवार युवक की मौत 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?