Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/14 at 2:11 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 
Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह : शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किए गए छग टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा 
SHARE

- Advertisement -

रायपुर। Khel alankaran samaroh : राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 का आयोजन आज गुरुवार को रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया, इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाले खिलाडियों का सम्मान किया गया। राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, उनके साथ छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, रायपुर सांसद सुनील सोनी, विधायक सर्व राजेश मूणत, अनुज शर्मा, मोती राम साहू, इंद्र कुमार साहू भी उपस्थित रहे। वहीं इस समारोह में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खेल मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा को शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित किया गया। श्री होरा को यह सम्मान उनके द्वारा छत्तीसगढ़ में खेल को विकास देने और देश समेत विदेश में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री होरा ने कहा कि यह मांग काफी लम्बे समय से चल रही थी, जिसे आज पूरा किया गया है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, आगे उन्होंने कहा कि पहले माता पिता बच्चों के खेल को उतना महत्व नहीं दिया जाता था। लेकिन आज यह बच्चे खेल के माध्यम से अपना नाम दुनिया भर में फैला रहे है, यश कमा रहे है, यहां आए सभी लोगो का मैं धन्यवाद करता हूँ।

- Advertisement -

- Advertisement -

जानिए श्री होरा की उपलब्धियां-

छत्तीसगढ़ राज्य में खेल संगठनों से जुड़कर खेलों में रुचि रखने और अपना करियर बनाने वाले बच्चों की मदद करने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्य किया।

छ.ग. टेनिस एसोसिएशन महासचिव – छत्तीसगढ़ का पहला अंतरास्ट्रीय टेनिस अकादमी बनवाने में अपना पूरा योगदान दिया। जहां खिलाड़ी अपने खेल में सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण लेंगे।

AITA में सदस्य – हाल ही में उनके नाम अखिल भारतीय टेनिस संघ के प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

ब्रिक्स गेम्स 2023 – दक्षिण अफ्रीका के डरबन में आयोजित ब्रिक्स गेम्स 2023 में पुरे भारत देश से उन्हें भारतीय टीम के प्रबंधक के रूप में चुना गया था, जिसका उन्होंने शानदार प्रतिनिधित्व किया था। ब्रिक्स गेम्स में भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में श्री होरा के नेतृत्व में पहली बार टेनिस टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

खेल एवं युवक कल्याण विभाग – छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए सलाहकार समिति में नामांकित किया गया।

छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ – छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ में महासचिव पद पर सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दी और ओलम्पिक संघ में खेल गतिविधियों को आगे बढ़ने में मत्वपूर्ण योगदान दिया।

शतरंज ओलिंपियाड – भारत में पहली बार आयोजित 44वीं शतरंज ओलिंपियाड के लिए छग शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक श्री होरा को आफिसियल नियुक्त किया गया था।

छत्तीसगढ़ शतरंज संघ – श्री होरा1994 से 2015 तक छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के महासचिव रहे, वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ संरक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे है।

2002 में भारत की शतरंज टीम के मैनेजर के रूप में – चाइना में देश का प्रतिनिधित्व किया।

यूनियन क्लब, अध्यक्ष – वर्तमान में शहर के प्रतिष्ठित 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराने यूनियन क्लब के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे है।

यूनियन क्लब में गोंडवाना कप का आयोजन विगत 40 वर्षो से अधिक यूनियन क्लब द्वारा करवाया जा रहा है, जिसे जिसमे कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेते हैं। जिसे हर वर्ष सफलतापूर्वक श्री होरा के ही कार्यकाल में आयोजित करवाया जा रहा है।

सामाजिक योगदान-

श्री होरा ने व्यवसाय में बड़ी सफलता हासिल करने के साथ ही समुदाय और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं कोरोना काल में सेवा भाव से जरूरतमंदों को दवा वितरण, ऑक्सीजन की व्यवस्था, मास्क, PPE किट की मदद कर उन्हें नया जीवन दिया। इसके साथ ही लोगों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने से लेकर आर्थिक रूप से साहयता भी की।

वर्तमान में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और गरियाबंद जिले के दिव्यांग बच्चो गोद लिया और अन्य भी सामाजिक कल्याण कार्य में अपनी पूरी सहभागिता निभा रहे है। श्री होरा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, रोजगार और मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

 

TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Khel alankaran samaroh, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article VIDEO : पीएम मोदी कर रहे थे संबोधन और सो रहे थे मंत्री, वीडियो वायरल    VIDEO : पीएम मोदी कर रहे थे संबोधन और सो रहे थे मंत्री, वीडियो वायरल   
Next Article CG NEWS : मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश  CG NEWS : महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के साथ तबादलें, देखें लिस्ट 

Latest News

Doha Diamond League : नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार 90 मी. से दूर फेंका भाला
Breaking News खेल देश May 17, 2025
CG NEWS:ऋषि पंचमी उद्यापन एवं श्रीमद 108 भागवत कथा यज्ञ का आयोजन अगस्त में,बैठक कर रूपरेखा बनाना शुरू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 16, 2025
Bihar : CM ने गया जिले का नाम 'गयाजी' रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
Bihar : CM ने गया जिले का नाम ‘गयाजी’ रखकर इसे और ऐतिहासिक बना दिया है: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
NATIONAL बिहार May 16, 2025
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित
CG BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Breaking News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?