Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राममय छत्तीसगढ़ पर गोष्ठी का आयोजन, डॉ. अलंग ने कहा – छत्तीसगढ़ में एक से नहीं राम से शुरू होती है गिनती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : राममय छत्तीसगढ़ पर गोष्ठी का आयोजन, डॉ. अलंग ने कहा – छत्तीसगढ़ में एक से नहीं राम से शुरू होती है गिनती

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/15 at 9:39 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

रायपुर। CG NEWS : अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के बाद से पूरा देश राममय हो चुका है ऐसे में राजधानी रायपुर के आनंद समाज वाचनालय में “राममय छत्तीसगढ़” का आयोजन किया गया। श्री राम और छत्तीसगढ़ के परस्पर संबंधों के अनेक उदाहरण हैं। छत्तीसगढ़ की संस्कृति में राम किस तरह से बसे हुए हैं उसी पर केंद्रित राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए शोधकर्ताओं, इतिहासकारों और वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

राजधानी की सरल सरिता भजनामृत भजन ग्रुप और अखिल भारतीय साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजि किया गया। राममय छत्तीसगढ़ का आयोजन 15 मार्च को किया गया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता डॉ. संजय अलंग आयुक्त रायपुर संभाग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि यहां श्री राम को सबसे प्रथम सम्मान दिया जाता है उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आज भी कोठी से धान निकाला जाता है तब उसकी गिनती राम से शुरू होती है यानि पहली बार निकालने पर गिनती में एक की जगह राम कहा जाता है उसके बाद फिर दो, तीन, चार की गिनती की जाती है। उन्होंने कहा कि यहां जनजाति अपने शरीर पर राम राम गुदवाती है। उन्होंने कहा कि ‘ऊँ राम’ के अपभ्रंश को आज उँरांव कहा जाता है जो प्रदेश की एक आदिवासी जनजाति है।

- Advertisement -

 

 

कार्यक्रम की शुरूआत सरल सरिता भजनामृत भजन ग्रुप के सुरेश ठाकुर एवं सदस्यों द्वारा भजन ठुमक चलत रामचंद्र बाजत के गायन से हुआ। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत प्रमुख प्रभात मिश्र ने स्वागत भाषण और आधार वक्तव्य दिया।

वरिष्ठ साहित्यकार राम पटवा ने श्री राम की बाल लीलाओं के प्रसंगों का उल्लेख किया। पुरातत्व विशेषज्ञ जी. एल. रायकवार ने सिलसिले से छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर स्थित मंदिरों में उत्कीर्ण प्रतिमाओं और भित्ति चित्रों की भाव भंगिमाओं तथा विशेषताओं पर प्रकाश डाला। पहेलियों और जनौला के आधार पर श्री वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद की प्राचार्य डॉ. अनुसूईया अग्रवाल ने बताया कि राम विविध रूपों में छत्तीसगढ़ के जनजीवन से जुड़े हुए हैं। वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. एल. एस. निगम ने कहा कि श्री राम और कौसल्या से पहले भी अयोध्या के छत्तीसगढ़ से सबंध रहे हैं। उन्होंने इला की कथा के आधार पर अपने विचारों से संगोष्ठी को अवगत कराया। भाटापारा के रविंद्र गिन्नोरे और टूरिज्म बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अनुराधा दुबे ने राम वन गमन और छत्तीसगढ़ पर रौशनी डाली। शिरीष मिश्र ने रामगढ़ पर केंद्रित वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू सहित शिवरतन गुप्ता, ग्रामविकास शोध समाधान केन्द्र अभनपुर से ग्रामीण समाजसेवियों का एक दल भी मौजूद था। अशोक तिवारी, प्रो. जी. आर. साहू, नारायण चित्लांग्या, साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, अरविंद मिश्र, जागेश्वर प्रसाद, पत्रकार मनीष शर्मा, उपमन्यु सिंह, गायिका कंचन जोशी और एन. एस. एस. के छात्र छात्राओं सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भास्कर किन्हेकर ने की। उन्होंने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने साहित्य परिषद के प्रयास को सराहा । कार्यक्रम का संचालन आशीष सिंह ने किया। उक्त कार्यक्रम संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से आयोजित हुआ।

TAGGED: CG BIG NEWS, Cg Latest News, cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS:रायपुर के आनंद समाज वाचनालय में “राममय छत्तीसगढ़” का आयोजन, प्रमुख वक्ता डॉ. अलंग बोले -छत्तीसगढ़ में एक से नहीं राम से शुरू होती है गिनती
Next Article मंत्रालय रायपुर CG BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति हुआ लागू, आदेश जारी 

Latest News

BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
CG: Dr. Munnalal Devdas made Heman Yadav
CG: डाॅ मुन्नालाल देवदास ने हेमन यादव को स्वयं के खर्चे से पढा़कर बनाया छत्तीसगढ़ का सुपर कार्टूनिस्ट
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ...मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ…मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
Grand News June 1, 2025
देसहा गड़रिया पाल समाज का ऐतिहासिक आयोजन: 1500 से भी अधिक की संख्या में पहुंचे समाजजन, कलश यात्रा में 1 KM तक लंबी लाइन
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?