Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल और चल रही तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

Weather Alert : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में छाए बादल और चल रही तेज हवा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/16 at 10:07 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश जारी, सभी संभागों के लिए अलर्ट 
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ की राजधानी सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश जारी, सभी संभागों के लिए अलर्ट 
SHARE

रायपुर। Weather Alert : छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 16 से 19 मार्च तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट हो सकती है। वहीं आज शनिवार दिन की शुरुआत आसमान पर छाए बादलों के साथ हुई। हालांकि सुबह आठ बजे के आसपास धूप निकल आई, लेकिन दोपहर करीब एक बजे आसमान को फिर बादलों ने ढक लिया। घंटेभर फिर धूप निकल आई, लेकिन शाम करीब छह बजे से आसमान पर फिर बादल छा गए और हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाया रहेगा।

- Advertisement -

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान तिल्दा में 39.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे कम रात का तापमान 13.7 डिग्री अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव के आासार हैं। कुछ इलाकों में 16 से 20 मार्च के बीच बारिश भी हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं। उत्तर-​पश्चिम भारत में बनने वाले पश्चिमी ​विक्षोभ के कारण समुद्र से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है । इसी के असर से मौसम में बदलाव होगा।

- Advertisement -

हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी

- Advertisement -

वहीं 17 और 18 मार्च को भी ओलावृष्टि की गतिविधि जारी रहने वाली है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम के उप हिमालय क्षेत्र में भी 19 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने वाला है।

जबकि पश्चिम बंगाल के गंगा इलाकों में 16 से 20 मार्च तक चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तेज हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान सहित अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है।

 

अधिकतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। वही उत्तर प्रदेश में भी आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद नोएडा में भी तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया जाएगा। पिछले 24 घंटे के दौरान उड़ीसा अरुणाचल प्रदेश और असम में हल्की सी मध्यम बारिश की गई है। जबकि मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

उड़ीसा के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रिकार्ड किया जाएगा। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा सकता है। केरल कर्नाटक तमिलनाडु तेलंगाना सहित आंध्र प्रदेश में भी हल्की सी मध्यमें बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं महाराष्ट्र गोवा में तापमान में इजाफा देखा जाएगा। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

TAGGED: # latest news, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, WEATHER ALERT
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Lakmē Fashion Week 2024: फैशन का है ये जलवा….फातिमा सना शेख बैकलेस लहंगे तो रकुल, सारा और श्रुति हसन भी शोस्टॉपर बनीं, देखें तस्वीरें
Next Article HEALTH TIPS: युवाओं में क्रेज, 1 पैग, 2 पैग या 3 पैग… रोज कितनी शराब पीना सुरक्षित? WHO ने बताई लिमिट

Latest News

IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
IPL 2025 Revised Schedule : IPL 2025 का नया शेड्यूल जारी, बदली गई फाइनल की तारीख; जानें कहां खेले जाएंगे मैच
Breaking News Cricket खेल May 12, 2025
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में हादसे में 14 लोगों की मौत पर PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा की
Breaking News NATIONAL छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल 'मोर आवास मोर अधिकार' कार्यक्रम में होंगे शामिल 
Shivraj Singh Chouhan met CM Sai : CM साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात, कल ‘मोर आवास मोर अधिकार’ कार्यक्रम में होंगे शामिल 
छत्तीसगढ़ May 12, 2025
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
CG NEWS : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही, कलेक्टर ने 11 पंचायत सचिवों को थमाई नोटिस
Breaking News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?