Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने सीएम साय से की मुलाकात जनहित में लिए बड़े फैसलों के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने सीएम साय से की मुलाकात जनहित में लिए बड़े फैसलों के लिए जताया मुख्यमंत्री का आभार

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/16 at 12:02 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में राजिम विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तीन माह की अल्प अवधि में जनहित में लिए गए बड़े फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कम समय में ही सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। जिसका लाभ पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है।

- Advertisement -

प्रतिनिधिमंडल ने चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय से कहा कि नई सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देकर विकास का शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य के 12 लाख से अधिक किसानों को धान का 2 वर्ष का बकाया बोनस 3716 करोड रुपए भी तत्काल प्रदान किया गया। साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा भी अमल में लाई गई। राज्य में इस वर्ष 145 लाख टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल के मान से भुगतान भी किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 24 लाख 72 हजार किसानों के खाते में 13,320 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार के तीन माह के कार्यों पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि राज्य की माता बहनों के लिए सरकार ने महतारी वंदन योजना लागू कर दी है। जिसके तहत 70 लाख से अधिक माताओं के खाते में ₹1000 के मान से 655 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। युवाओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। पीएससी की पिछली परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया गया है।अयोध्या में भगवान श्रीराम का दर्शन करने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना शुरू हुई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास के लिए नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना प्रारंभ हुई है। इस तरह छत्तीसगढ़  सुशासन और विकास के पथ पर बहुत तेजी से अग्रसर है।

- Advertisement -

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू प्यारेलाल सोनकर, राजेश साहू मनीष हरित, राजू साहू, मोती निषाद, रामाधार साहू, केजउ निषाद, अंकुर पहाड़िया, ईश्वर साहू तथा भागीरथी सिन्हा आदि उपस्थित थे

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : CG TRANSFER NEWS : छ्ग में एक बार फिर कई IAS अफसरों के विभाग में फेरबदल, संजय कुमार अलंग बिलासपुर संभाग आयुक्त नियुक्त, देखें लिस्ट
Next Article POLICE TRANSFER BREAKING RAIPUR POLICE TRANSFER : राजधानी में बड़ी संख्या में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले, देखें पुरी लिस्ट

Latest News

CG Crime : ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ो की धोखाधड़ी, आरोपी पति पत्नी अरेस्ट
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 19, 2025
CG Weather Update : रायपुर समेत इन जिलों में आंधी तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
JPL 2025 : जेल में JPL का धमाकेदार आगाज़: कैदियों के बीच शुरू हुई ‘जेल प्रीमियर लीग’
NATIONAL उत्तरप्रदेश खेल May 19, 2025
IPL 2025 DC vs GT : गुजरात ने DC को 10 विकेट से रौंदा, GT, RCB और PBKS ने प्लेऑफ्स के लिए किया क्वॉलिफाई
Cricket खेल May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?