Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पूर्व CM भूपेश पर FIR दर्ज, उपमुख्यमंत्री साव और मंत्री केदार कश्यप ने X पर साधा निशाना, कहा- यत्र तत्र और सर्वत्र… ” महादेव”…हर-हर….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : पूर्व CM भूपेश पर FIR दर्ज, उपमुख्यमंत्री साव और मंत्री केदार कश्यप ने X पर साधा निशाना, कहा- यत्र तत्र और सर्वत्र… ” महादेव”…हर-हर….

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/17 at 8:15 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG NEWS : महादेव एप मामले में पूर्व CM भूपेश पर FIR दर्ज, उपमुख्यमंत्री साव और मंत्री केदार कश्यप ने X पर साधा निशाना, कहा- हर-हर महादेव....
CG NEWS : महादेव एप मामले में पूर्व CM भूपेश पर FIR दर्ज, उपमुख्यमंत्री साव और मंत्री केदार कश्यप ने X पर साधा निशाना, कहा- हर-हर महादेव....
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव ऐप मामले में EOW ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज किया है. FIR दर्ज होने पर डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया X पर ‘हर-हर महादेव’ की हुंकार भरी है.

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोशल मीडिया साइट X पर लिखा है-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अपने नाम का अपमान कहां सहते महादेव!
यत्र तत्र और सर्वत्र…”महादेव”! हर – हर महादेव.

- Advertisement -

अपने नाम का अपमान कहां सहते महादेव!
यत्र तत्र और सर्वत्र…"महादेव"!

हर – हर महादेव!🚩

— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) March 17, 2024

- Advertisement -

वहीं मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आँख तीसरी जब ये खोले हिले धरा और स्वर्ग भी डोले FIR दर्ज, महादेव का प्रकोप, हर-हर महादेव.

आँख तीसरी जब ये खोले हिले धरा और स्वर्ग भी डोले

FIR दर्ज, महादेव का प्रकोप

हर हर महादेव🚩

— Kedar Kashyap (Modi Ka Parivar) (@KedarKashyapBJP) March 17, 2024

बता दें लोकसभा चुनाव के पहले पूर्व सीएम की मुश्किल काम होने का नाम नहीं ले रही हैं. ठीक चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव एप मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ FIR ने मामला दर्ज किया है । पूर्व सीएम बघेल पर पुलिस के एफआईआर में आईपीसी के तहत धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, विश्वासघात और जालसाजी से संबंधित विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 11 के तहत आरोप लगाया गया हैं। इस एफआईआर में भूपेश बघेल के अलावा महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल समेत 16 अन्य लोगों का नाम शामिल है।

वहीं छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप केस (Mahadev Satta App case) में EOW (आर्थिक अनुसंधान शाखा) ने ED की शिकायत पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) समेत 21 आरोपियों पर FIR दर्ज की है।

वहीं FIR को लेकर प्रदेश के भूपेश बघेल ने कहा, लोकसभा के चुनाव की तारीख घोषित हो चुके है, कांग्रेस पार्टी ने मुझे राजनांदगाँव से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है, ये चर्चा मीडिया में बहुत पहले से शुरू हो गई थी, इसी बीच महादेव एप्प का मामला बाहर आया, आज दिल्ली से एक खबर छपी जिसमे EOW ने FIR दर्ज की, FIR में मेरा भी नाम है, एफआईआर की कॉपी आप देखेगे तो इसमें 4 मार्च लिखा है, 13, 14 दिन बाद दिल्ली से इसे प्रकाशित किया जा रहा है. FIR रायपुर से हुई है तो यहाँ से प्रकाशित नहीं किया.

उन्होंने आगे कहा कि, 2022 में इसके ख़िलाफ़ हम लोगो ने मामले दर्ज किया, 72 FIR दर्ज किए, इसमें लगभग 400 लोगो की गिरफ़्तारियाँ हुई, पूरे देश में महादेव एप्प जो सत्ता है उसके ख़िलाफ़ व्यापक पैमाने पर छत्तीसगढ़ में कार्रवाई की गई, जिसमें एक हज़ार से अधिक खाते और एटीएम सीज किए गये, सौरभ चंद्राकर, रविउत्पल दो ही मलिक थे , लेकिन अचानक से एक शुभम् सोनी का वीडियो जारी होता है, जो ED नहीं भाजपा जारी करती है, असीम दास की जब गिरफ्तारी होती है, जिस गाड़ी में पैसा मिलता है वह भाजपा नेता के भाई के नाम पर गाड़ी मिला है, FIR में मेरा नाम दबाव पूर्वक डाला गया है, राजनीतिक एफ़आईआर है, अभी भी महादेव सट्टा बंद नहीं हुआ है.

TAGGED: CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : पूर्व CM भूपेश पर FIR दर्ज, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article DC vs RCB WPL 2024 Fina Live : फाइनल के महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स, 10 ओवर में 74/3  DC vs RCB WPL 2024 Final Live : फाइनल के महामुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स, स्कोर 11 ओवर में 74/4
Next Article Election commissioner Appointment : भारत को मिले दो नए चुनाव आयुक्त, राजेश कुमार गुप्ता और प्रियांश शर्मा किए गए नियुक्त  Electoral Bonds Data: चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ा नया डेटा, BJP ने सबसे ज्यादा बॉन्ड कैश कराए

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?