Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhattisgarh Holi 2024: होली का त्योहार हैं नज़दीक, लेकिंन एक गांव ऐसा भी जहाँ न जलती हैं होली, और न ही खेला जाता हैं रंग, जानिए रहस्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Holi 2024: होली का त्योहार हैं नज़दीक, लेकिंन एक गांव ऐसा भी जहाँ न जलती हैं होली, और न ही खेला जाता हैं रंग, जानिए रहस्य

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/03/20 at 11:15 AM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

Chhattisgarh Holi 2024: देशभर में होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है. 25 मार्च को लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगाएंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि छत्तीसगढ़ में एक अनोखा गांव है. जहां पिछले कई दशकों से होली का त्यौहार ही नहीं मनाया जाता. यहां ग्रामीण ना तो होलिका दहन करते हैं और ना ही रंग गुलाल खेलते हैं. त्यौहार में यहां के लोगों की दिनचर्या सामान्य दिनों की तरह होती है. ग्रामीण त्यौहार के दिन देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर परिवार और गांव की सुख-शांति, समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं.

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

दरअसल, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की बरमकेला ब्लॉक में एक गांव ऐसा है. जहां कई वर्षों से न तो रंगों और खुशियों का ये त्यौहार मनाया जाता है और न ही होलिका दहन किया जाता है. ये बात सुनने में भले ही अटपटी लगे, लेकिन ये सच है.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

गांव के पुराने लोगों की मानें तो यहां ऐसी मान्यता है कि वर्षों पहले होलिका दहन के दौरान गांव के एक व्यक्ति को शेर उठाकर ले गया था और होलिका दहन से क्षेत्र में फसल नहीं होती. गांव के लोग ऐसा करते हैं तो उनके गांव में विराजमान देवी नाराज हो जाती हैं. माता किसी से नाराज न हों और गांव के सभी लोगों पर उनकी कृपा बनी रहे, इसलिए ग्रामीण पिछले कई सालों से यहां पर होली नहीं जलाते.

 

इसी को परंपरा मानते हुए पूरा गांव इस तरह सादगी से इसका पालन करता है. जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर स्थित बरमकेला ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले खम्हरिया और केरमेली गांव के 250 परिवार के लोग बीते कई सालों से न तो होलिका दहन करते हैं और न ही रंगों का पर्व मनाते हैं.

 

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि जब से वो पैदा हुए हैं तब से उन्होंने गांव में कभी भी होलिका जलते नहीं देखी और न ही किसी को होली पर्व मनाते देखा. बड़े बुजुर्गों का कहना है कि, एक बार कभी परंपरा को तोड़कर होली जलाने का प्रयास किया भी गया था, जिसके चलते पूरे गांव में उस वर्ष फसल नहीं हुई और होलिका दहन के दूसरे दिन एक युवा की असमय मौत हो गई थी. जिसके बाद लोगों को समझ आया कि गांव की देवी नाराज हो गई हैं. लोगों ने जाकर माता के दर पर प्रार्थना की और आगे से ऐसा ना करने का संकल्प लिया. तब से लेकर अब तक लोग अपने संकल्प का पालन करते हुए होली का पर्व नहीं मनाते.

TAGGED: Holi Tradition, People also want to know, When is the color of Holi played?, Why are colors played on Holi? Why do we play Holi?, Why do we apply colors on Holi?, लोग यह भी जानना चाहते हैं, हम होली क्यों खेलते हैं?, होली का रंग कब खेला जाता है?, होली के दिन रंगों से क्यों खेला जाता है?, होली पर हम रंग क्यों लगाते हैं?
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS: बदायूं जिले में बड़ा बवाल: पिता से झगड़ा, 2 बेटों का बेरहमी से कत्ल, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
Next Article Quick And Easy Holi Recipes: पारंपरिक व्यंजनों के साथ बनाएं होली को और भी खास,यहां जानें 3 व्यंजनों की हेल्दी रेसिपी

Latest News

CG Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
CG Tiranga Yatra : रायपुर तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, नागरिकों ने दिया एकजुटता और देशभक्ति का संदेश, CM साय बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट
छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह?
CG Politics : कलेक्टर ने विधायक को किया अनदेखा, क्या राजनीतिक मतभेद है वजह? पढ़िए पूरी खबर
कांकेर छत्तीसगढ़ राजनीति May 14, 2025
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को मार गिराया, 2025 में अबतक 174 हार्डकोर नक्सली ढेर  
Chhattisgarh Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों ने 31 खूंखार माओवादियों को मार गिराया, सभी की हुई शिनाख्त, 2025 में अब तक 174 नक्सली ढेर
Breaking News छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
Operation Sindoor : सिंदूर की कीमत दुनिया ने देखी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- पहलगाम की घटना के बाद भारत ने दिया निर्णायक जवाब
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?