Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गोहरापदर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बिन्द्रानवागढ़ ने हमेशा भाजपा को जीत दिलाई, इस बार 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त का लक्ष्य – टंकराम वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गोहरापदर में भाजपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, बिन्द्रानवागढ़ ने हमेशा भाजपा को जीत दिलाई, इस बार 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त का लक्ष्य – टंकराम वर्मा

Vijay Sinha
Last updated: 2024/03/21 at 7:26 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद – भाजपा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम गोहरापदर में आयोजित किया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा थे। सम्मेलन में उन्होने केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का बखान करते हुए कार्यकर्ताओ से इस बार लोकसभा चुनाव में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से 50 हजार से अधिक मतो से बढ़त दिलाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी, लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवतुल्य जनता और कार्यकर्ता के आर्शीवाद हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। यहां के कार्यकर्ताओ के सक्रियता और अथक परिश्रम के बदौलत ही भाजपा महासमुंद लोकसभा में लगातार तीन बार कमल खिलाने में सफल रही है। यह विधानसभा हमेशा भाजपा के जीत का आधार रही है। उन्होने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में हम थोड़ा पीछे रह गए लेकिन लोकसभा चुनाव में कोई कसर नही छोड़नी है। इस विधानसभा से हमे ऐतिहासिक जीत दिलानी है।

सम्मेलन में केन्द्र व राज्य सरकार की महती योजनाओ का जिक्र करते हुए मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार महिलाओ को आगे बढ़ाने और प्रोत्साहित करने का काम रही है। नारी शक्ति वंदन योजना, महतारी वंदन योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 400 पार का संकल्प पूरा करने हमे महिला प्रत्याशी दी है। इस बार बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा से सबसे अधिक बढ़त भाजपा को मिलनी चाहिए।

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बिते 10 वर्षो में ऐतिहासिक और उल्लेखनीय कार्य हुए है। आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बढ़ी अर्थव्यस्था है। राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, सर्जिकल स्ट्राइक, जैसे ऐतिहासिक निर्णय मोदी जी जैसे सशक्त नेतृत्व से ही संभव है। उन्होने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और विकसित भारत के कल्पना को पूरा करने के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। मोदी जी के हाथो को मजबुत करने महासमुंद लोकसभा से भी कमल खिलाना है। अभी से सभी कार्यकर्ता इसके लिए जुट जाए।

सम्मलेन में लोकसभा सह संयोजक संतोष उपाध्याय, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी, विधानसभा प्रभारी महेंद्र पंडित, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ता में उत्साह भरा। चुनाव में सभी कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर पूरी निष्ठा से काम करने का आव्हान किया।

इस अवसर पर सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनीत सिन्हा, जनपद अध्यक्ष मैनपुर श्रीमति नूरमति मांझी, देवभोग नेहा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, कुंज बिहारी बेहरा, मंडल अध्यक्ष गुरूनारायण तिवारी, देवभोग लु्रदाक्ष साहू, झाखरपारा सीताराम यादव, मैनपुर दुलार सिन्हा, गरियाबंद सुरेन्द्र सोनटेके, योगीमाखन कश्यप केनुराम यादव, पारस ठाकुर, निर्भय ठाकुर, जोरावर सिंह, खीरलाल नागेश, किशोर यादव, तानसिंह मांझी, देशबंधु नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING: CM Arvind Kejriwal's problems increased, again no relief from High Court BREAKING NEWS : क्या CM Arvind Kejriwal जाएंगे जेल! हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से किया इनकार
Next Article RAIPUR NEWS : जब कलेक्टर ने गाड़ी रूकवाई और खुद देखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता, जानिए फिर क्या हुआ  RAIPUR NEWS : जब कलेक्टर ने गाड़ी रूकवाई और खुद देखी सड़क निर्माण की गुणवत्ता, जानिए फिर क्या हुआ 

Latest News

CG NEWS: छह माह तक दो बच्चों के संपूर्ण पोषण की संजय नेताम ने ली जिम्मेदारी
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 21, 2025
CG NEWS: जनता का करंट पड़ा भारी, AE ऑफिस की वापसी तय! प्रदर्शन के दबाव में प्रशासन ने लिया यू-टर्न, पत्थलगांव में ही रहेगा बिजली कार्यालय
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 21, 2025
‘Heyy Babyy’ Child Juanna Sanghvi: हे बेबी की बच्ची अब बनी ग्लैमरस डीवा: 18 साल बाद सामने आई तस्वीरें, फैंस बोले- अब हीरोइन बन जाओ!
bollywood Exclusive Grand News VIRAL VIDEO मनोरंजन July 21, 2025
Arang ब्रेकिंग: MLA गुरु खुशवंत के अथक प्रयासों से आरंग को मिली एक और बड़ी सौगात, फरफौद – गुखेरा मार्ग के लिए 11 करोड़ से ज्यादा की राशि स्वीकृत
रायपुर July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?