Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS: जशपुर होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रंग गुलाल उड़ा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग खेली होली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़जशपुर

CG NEWS: जशपुर होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रंग गुलाल उड़ा कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग खेली होली

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/03/24 at 8:04 PM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुवे।मुख्यमंत्री साय ने यहां कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे राज्य के विकास सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंग गुलाल उड़ा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग होली खेला,वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगाकर होली खेला।

- Advertisement -

read more : CG CRIME : भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, उड़ीसा से लाकर दूसरे प्रदेश में बेचने की थी तैयारी
ज्ञात हो कि जशपुर विधायक  रायमुनी भगत के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने निर्धारित समय पर पहुंचे।यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश खरोश के साथ आत्मीय स्वागत किया।जिसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होली पर्व की सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी।
जशपुर विधायक  रायमुनी भगत ने सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम में आए सभी का स्वागत है,आज इस कार्यक्रम में शामिल हो सभी ने भाई चारे और अपनेपन का संदेश दिया जो सराहनीय है।छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित है जिनका सभी जिलेवासियों की तरफ से वह स्वागत करती हैं।होली के पर्व को सभी एकता और भाई चारे के साथ मनाए इसका भी अपील जशपुर विधायक ने मंच से किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

होली पर्व मनाने के प्रचलन को सविस्तार पूर्वक बताया

लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया ने कहा कि इस मंच पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ होली का पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ इसका वह भाजपा परिवार का आभारी है,मुख्यमंत्री सहित सभी बुजुर्गों और वरिष्ठों का आशीर्वाद आज इस मौके पर मिल रहा है।भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर पहुंच होली मिलन समारोह में शामिल हो जशपुरवासियों के साथ होली खेल रहे हैं यह अत्यंत ही हर्ष का विषय है। हम सबके लाडले नेता विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिला पूरे देश में नाम कर रहा है और इस कारण जशपुर का मान सम्मान भी बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आशीर्वचन करते हुवे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व.दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण किया और कहा कि बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक होली पर्व है,इस पर्व के संबंध में विस्तार से बताते हुवे भक्त प्रह्लाद और राजाहिरण्य कश्यप के इतिहास पर भी मुख्यमंत्री ने प्रकाश डाला,साथ ही होली पर्व मनाने के प्रचलन को सविस्तार पूर्वक बताया। साय ने कहा कि इस पर्व में दुश्मन भी गले मिलकर नए जीवन का शुरुआत करते हैं।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय,प्रदेश संगठन मंत्री रामप्रताप सिंह,राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,विधायक  गोमती साय,लोकसभा प्रत्यासी राधेश्याम राठिया, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा व भरत सिंह,जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश राम भगत, शांति भगत,विक्रमादित्य सिंह जुदेव, शौर्य प्रताप सिंह जुदेव,विजय आदित्य सिंह जुदेव,नरेश नंदे, रजनी प्रधान, शारदा प्रधान, ममता कश्यप,उपेंद्र यादव,शंकर गुप्ता,रूपेश सोनी,विजय सहाय,मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह,विकास सोनी,देवधन नायक,दीपक चौहान,कृपाशंकर भगत,सरवर फैजान खान,दीपू मिश्रा,राहुल गुप्ता,नीतू गुप्ता,प्रतिमा भगत,मुन्नी बाई,नितिन राय सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, INDIA, jagdalpur, korba, LOVE, RAIGARH, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS: जागो नगर प्रशासन जागो : पार्क में गिरा विशालकाय वृक्ष को हटाने की जहमत तक नहीं उठा रहे नप कर्मचारी, स्लाइड और अन्य मनोरंजन उपकरण क्षतिग्रस्त
Next Article RAIPUR NEWS: अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों का प्रतीकात्मक होलिका दहन कार्यक्रम सम्पन्न, डॉ दिनेश मिश्र सहित अनेक नागरिक रहे उपस्थित

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?