Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : आत्महत्या या मर्डर ? तीन बेटियों के साथ महिला ने घर में लगाई फांसी, मां समेत तीन की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइममध्य प्रदेश

CRIME NEWS : आत्महत्या या मर्डर ? तीन बेटियों के साथ महिला ने घर में लगाई फांसी, मां समेत तीन की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/26 at 3:11 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CRIME NEWS : आत्महत्या या मर्डर ? तीन बेटियों के साथ महिला ने घर में लगाई फांसी, मां समेत तीन की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर
CRIME NEWS : आत्महत्या या मर्डर ? तीन बेटियों के साथ महिला ने घर में लगाई फांसी, मां समेत तीन की मौत, एक बेटी की हालत गंभीर
SHARE

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CRIME NEWS : भोपाल के पास बैरसिया तहसील के गुनगा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है । यहां एक महिला अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ फांसी के फंदे पर लटक गई। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई है, जबकि जीवित बची तीसरी बेटी की हालत भी गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सुसाइट नोट पर सुस्पेंस अभी बना हुआ है , फिलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। गुनगा के रोंडिया गांव में संगीता जिनकी उम्र 28 वर्ष थी अपने परिवार के साथ रहती थी। आज सुबह घरवालों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके अलावा उसकी तीनों बेटियां भी फंदे से झूल रही थीं। स्वजन उन्हें फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने चेक करने के बाद महिला के अलावा उसकी दो बेटियों आराध्या जिसकी उम्र पांच साल थी और श्रष्टि को मृत घोषित कर दिया। एक बच्ची मनु की सांसें चल रही थीं, जिसे तुरंत भोपाल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका संगीता रायसेन जिले के संग्रामपुर गांव की रहने वाली है। 2018 में भोपाल जिले के गुनगा थाना इलाके के रोंडिया गांव में रजत यादव से हुई थी। रजत टेंट हाउस का सामान किराए पर देने का व्यवसाय करता है। मृतिका के परिजन का आरोप है कि मृतिका संगीता को उसके ससुराल वाले विशेष कर पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। मृतिका अपने घर वालों को वॉइस मैसेज भेज कर अपनी प्रताड़ना के बारे में बताती थी। कल रात को भी मृतिका ने अपने घरवालों को कई वॉइस मैसेज भेजें जब आज सुबह मृतका के भाई ने वो मैसेज देखे तो उसने पुलिस को सूचना दी। मृतका के भाई का आरोप है कि मृतका के घर वालों ने पुलिस को बिना बताए शवो को फंदे से उतार लिया। मृतिका के परिजन का कहना है कि मृतिका की तीन लड़कियां थी और उसको लड़के नहीं होने का ताना देकर उसको प्रताड़ित किया जाता था। जब महिला की शादी की थी तो परिजन ने भरपूर दहेज दिया था, कार भी दी थी। उसके बावजूद भी कई बार पैसे मांगे जाते थे प्रताड़ित किया जाता था। मृतक के भाई का कहना है कि जब हम लोग घर पहुंचे तो मृतिका का और बच्चे पलंग पर लेटे हुए मिले और महिला के पीठ पर सुसाइड नोट चिपका हुआ मिला। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है लेकिन पारीवारिक विवाद ने तीन लोगो की जान ले ली जो दुखद है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Video-2024-03-26-at-1.11.05-PM.mp4

 

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, Bhopal news, BIG NEWS, CRIME NEWS, GRAND NEWS Raipur, Mp crime News, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Holi Crime News: होली का शोर शराबा करने से किया मना, नहीं माने तो एयरगन से किया फायर
Next Article  Election 2024 : भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान  BREAKING NEWS : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की छठी सूची

Latest News

CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
CG NEWS : फलक सारा अली को अब्दुल कलाम एजुकेशन इंस्टिट्यूट ने किया सम्मानित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
BIG NEWS : भारतीय महिला वायुसेना पायलट के पकड़े जाने की खबर पूरी तरह झूठी, स्क्वाड्रन लीडर शिवानी सिंह पूरी तरह सुरक्षित
Grand News May 10, 2025
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
BIG NEWS : सोशल मीडिया पर फैला भ्रामक दावा, पाकिस्तान ने भारत के S-400 सिस्टम को किया नष्ट, PIB ने बताया पूरी तरह फर्जी
Grand News May 10, 2025
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
CG NEWS : संदिग्धों के खिलाफ पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की हो रही जांच
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?