Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CRIME NEWS : ससुर से विवाद के बाद मायके चली गई पत्नी, तो पति ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, गिरफ्तार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

CG CRIME NEWS : ससुर से विवाद के बाद मायके चली गई पत्नी, तो पति ने कर दी अपने ही पिता की हत्या, गिरफ्तार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/28 at 8:02 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG CRIME NEWS : ससुर से विवाद के बाद मायके चली गई पत्नी, तो पति ने कर दी अपने ही पीता की हत्या, गिरफ्तार 
CG CRIME NEWS : ससुर से विवाद के बाद मायके चली गई पत्नी, तो पति ने कर दी अपने ही पीता की हत्या, गिरफ्तार 
SHARE

 

- Advertisement -

कोरबा। CG CRIME NEWS : हरदी बाजार थाना क्षेत्र में ससुर और बहू के झगड़े से परेशान होकर बेटे ने अपने पिता की गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी कि घर पर उसके पिता की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार करते हुए मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हरदी बाजार थाना क्षेत्र के गुमिया गांव निवासी नर्मदा कुमार बियार (25) ने होली की रात को परिजनों व पुलिस को सूचना दी उसके पिता गिरधारी लाल बियार की (41) की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पुलिस ने बेटे से पूछताछ की तो बेटे ने जुर्म कबूल किया। पूछताछ में आरोपी नर्मदा कुमार बियार ने बताया कि होली के एक दिन पहले उसकी पत्नी अनिता बियार का खाना देने को लेकर उसके पिता से विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई और दोनों को चोंटे आईं थीं। इस घटना के बाद अनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके हरदी बाजार चली गई।

होली के अगले दिन आरोपी और उसके पिता दोनों शराब के नशे में थे। देर शाम होने पर मौका देख उसने अपने पिता का गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसकी लाश को उसके पिता के कमरे में पलट कर रख दिया और कमरे को बंद कर दिया। जब उसकी बूढ़ी मां कहीं से घूमकर घर वापस लौटी, तब रात हो गई थी। पिता को आरोपी ने खाना देने को कहा। इसके बाद उसकी मां अंदर गई तब देखा कि उसकी लाश पड़ी हुई थी। मां की चीख-पुकार सुनकर आरोपी बेटा भी कमरे में गया। वहीं, अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

आरोपी ने बताया कि उसके पिता और पत्नी के बीच शादी के बाद से ही अक्सर विवाद हुआ करता था। खाना देने को लेकर ससुर और बहू में मारपीट हुई। इस गुस्से के कारण उसने अपने पिता की हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर मौत घाट उतारा था। पुलिस को गुमराह करने साजिश रची गई थी। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Latest News In Raipur, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Narayanpur News : अपील: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 स्वीप कार्यक्रम के तहत अधिकारी कर्मचारियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Next Article BREAKING : कांग्रेस ने की NSUI के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट  BREAKING : कांग्रेस ने की NSUI के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट 

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में भाजपा की गुपचुप मुलाकात: सवालों का घेरा
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: बीजापुर के करेगुट्टा से उठी माँ की करुणा: सुशासन तिहार में शम्मी दुर्गम ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?