Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रायपुर ग्रामीण मंडल की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने दिया जीत का मंत्र, कहा जनता के पास अब कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं बचा है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रायपुर ग्रामीण मंडल की बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने दिया जीत का मंत्र, कहा जनता के पास अब कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं बचा है

Vijay Sinha
Last updated: 2024/03/29 at 8:17 PM
Vijay Sinha
Share
6 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा पूरे जोश के साथ चुनावी रण में उतर गई है। शुक्रवार वरिष्ठ मंत्री और रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत माना मंडल, बोरियाखुर्द में रायपुर ग्रामीण मंडल,दलदल सिवनी में भनपुरी मंडल और बिरगांव मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जाएजा लिया और कार्य योजनाओं पर चर्चा की।।
बृजमोहन अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि,यह लोकसभा चुनाव पिछले विधानसभा चुनाव से अलग है। विधानसभा चुनाव के दौरान यहां कांग्रेस का शासन था। लेकिन अब केंद्र और राज्य दोनो में भाजपा की सरकार है और डबल इंजन सरकार मे छत्तीसगढ़ में विकास के कामों तेजी आई है।
हमारे लिए अनुकूल माहौल है। वहीं कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं बचा है। कांग्रेस ने
भ्रष्टाचार और घोटाले के कारण राज्य को बर्बाद कर दिया। वहीं जो
किसी ने सोचा नहीं था, भाजपा ने वो कर दिखाया हैं। 5 साल की मोदी जी की गारंटी 3 महीनों में ही पूरी हो रही है।
महिलाओं को 1000 रुपए प्रति माह, पक्का मकान, हर घर जल और शौचालय, किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, धान बोनस, प्रति एकड़ 20 हजार रुपए देने वाला कोई है तो मोदी सरकार जो गरीबों को 5 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह मुफ्त राशन दे रही है। युवाओं के लिए अकेले शिक्षा विभाग में ही 33 हजार से ज्यादा भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

- Advertisement -

वहीं कांग्रेस काल में सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव के सुशासन में सभी को न्याय और घोटालेबाजों को उनकी सही जगह जेल भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, जिसने पहले कांग्रेस को वोट दिया उनके पास अब कांग्रेस को वोट देने के लिए कोई कारण नहीं बचा है। जरूरत है तो कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क कर उन्हें यह बताने और समझाने की जरूरत है कि भाजपा को वोट देना क्यों जरूरी है।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि, कांग्रेस ने कोर्ट में हलफनामा देकर प्रभु श्री राम के अस्तित्व को ही नाकार दिया था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ निश्चय और इच्छा शक्ति का परिणाम है कि आज करीब 500 सालों के इंतजार के बाद हम अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन करने में सफल हो पाए। अब अगर हम भारत को विश्व गुरु देखना चाहते है और रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ को विकसित के विकास के लिए भाजपा को प्रचंड मतों से विजयी बनाना होगा। जिसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी लगन और ईमानदारी के साथ एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा। और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा।
श्री अग्रवाल ने यह भी कहा कि आने वाले समय में और भीषण गर्मी पड़ेगी जिसके लिए अभी से कार्य योजना बनाने की जरूरत है।
जनता को यह बताना पड़ेगा कि, देश के निर्माण के लिए चुनावी यज्ञ में सभी देशवासियों को आहूति देनी है। देश के सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए अगर उनको 1-2 घंटे की परेशानी भी उठानी पड़े तो वो उसके लिए तैयार रहे।
श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वो अभी से अपने संबंधित इलाके में प्रचार के लिए वॉल पेंटिंग करें साथ ही घरों में झंडे लगाने के कार्य में जुट जाए और एक निश्चित समय सीमा में आने कार्य को समापत करें। साथ ही मतदाता सूची का भी निरीक्षण करें जिससे कोई सही मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से न रह जाए और कोई फर्जी नाम सूची में मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारी को सूचित करें।
बैठक में सांसद श्री सुनील सोनी ने कार्यकर्ताओं से “अपना बूथ सबसे मजबूत” का संकल्प दोहराया उन्होंने कहा कि , हर बूथ के एक एक मतदाता के घर जाकर उनसे मिलना है और पार्टी की विचारधारा एवं कामों को बताना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बैठक में सांसद सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रकाश बजाज, जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी सुभाष तिवारी, माना मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर, रायपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, भनपुरी मंडल अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश साहू, बिरगांव मंडल अध्यक्ष होरी लाल देवांगन
तोशन साहू, भोला राम साहू, रामेश्वर पटेल, तिलेश्वरी धुरंधर, श्रीमती दीपा साहू
समेत पार्टी पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Katrina Kaif Film New York: “आंख बंद करके पिक्चर साइन कर लो.” सलमान के कहने पर कटरीना ने ली थी ‘न्यूयॉर्क’ में एंट्री, कबीर खान ने किया खुलासा
Next Article DERC Vacancy 2024: “दिल्ली विद्युत नियामक आयोग में भर्ती हुई शुरू, 12 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन !”

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?