Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित, PM मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking NewsNATIONALदेश

Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित, PM मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/03/31 at 12:48 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी घर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित, PM मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद
Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लालकृष्ण आडवाणी घर जाकर उन्हें भारत रत्न से किया सम्मानित, PM मोदी समेत ये नेता रहे मौजूद
SHARE

नई दिल्ली। Bharat Ratna : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) को आज भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने आडवाणी को घर जाकर उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और श्री आडवाणी के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में हुए कार्यक्रम में लालकृष्ण आडवाणी खराब स्वास्थ्य के चलते शरीक नहीं हो पाए थे। जिसके बाद उन्हें उनके दिल्ली वाले आवास में जाकर यह सम्मान से नवाजा गया।

- Advertisement -
Ad image

बता दें कि भारतीय राजनीति के पुरोधा आडवाणी ने सात दशकों से अधिक समय तक अटूट समर्पण और असाधारण कौशल के साथ देश की सेवा की है। वर्ष 1927 में कराची में जन्मे, श्री आडवाणी 1947 में विभाजन की पृष्ठभूमि में भारत चले आए। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के अपने दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने पूरे देश में दशकों तक कड़ी मेहनत की और सामाजिक-राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया। जब आपातकाल ने भारत के लोकतंत्र को खतरे में डाल दिया था तब उनके अंदर के अदम्य योद्धा ने इसे अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से बचाने में मदद की।

- Advertisement -

- Advertisement -

5 विभूतियों को मिला भारत रत्न

साल के शुरुआत में ही भारत रत्न के लिए 5 विभूतियों को चुना गया था। इसमें पूर्व पीएम नरसिम्हा राव, पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, एस स्वामीनाथन अय्यर, बिहार के पूर्व सीएम कर्पुरी ठाकुर और पूर्व डिप्टी पीएम लालकृष्ण आडवाणी का नाम शामिल था। आडवाणी को छोड़ दें तो बाकी 4 विभूतियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है। उनके परिवार की तरफ से यह सम्मान राष्ट्रपति से ग्रहण किया गया। आडवाणी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए पहले ही तय था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें 31 मार्च यानी आज घर जाकर इस सम्मान से सम्मानित करेंगी।

TAGGED: #Prime Minister Narendra Modi, Bharat Ratna :, president draupadi murmu
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या या हादसा की जांच में जुटी पुलिस  CG NEWS : मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, आत्महत्या या हादसा की जांच में जुटी पुलिस 
Next Article CG NEWS : लोक कलाकार चमरू निषाद हुए लकवा ग्रस्त, अर्थाभाव होने से उन्हें मदद की जरुरत CG NEWS : लोक कलाकार चमरू निषाद हुए लकवा ग्रस्त, अर्थाभाव होने से उन्हें मदद की जरुरत

Latest News

CG NEWS: नरियरा में युवक पर जानलेवा हमला, पीड़ित अपोलो अस्पताल में भर्ती पुरानी रंजिश को लेकर किया गया हमला, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 15, 2025
रेत खनन मामलों में लापरवाही पर खनि अधिकारी निलंबित, खनिज साधन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: तोड़फोड़ का विरोध भारी पड़ा! रायगढ़ में कांग्रेस नेताओं व महिलाओं की गिरफ्तारी, दो की तबीयत बिगड़ी
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 15, 2025
CG Ration Card : राशन कार्ड धारियों के लिए सिर दर्द बना OTP, ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
Grand News June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?