Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  Maitri Bagh Zoo Bhilai : गर्मी के सितम से जानवर न हों परेशान, इसलिए मैत्री बाग प्रबंधन ने किए यह खास इंतजाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

 Maitri Bagh Zoo Bhilai : गर्मी के सितम से जानवर न हों परेशान, इसलिए मैत्री बाग प्रबंधन ने किए यह खास इंतजाम

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/05 at 1:46 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 Maitri Bagh Zoo Bhilai : गर्मी के सितम से जानवर न हों परेशान, इसलिए मैत्री बाग प्रबंधन ने किए यह खास इंतजाम
 Maitri Bagh Zoo Bhilai : गर्मी के सितम से जानवर न हों परेशान, इसलिए मैत्री बाग प्रबंधन ने किए यह खास इंतजाम
SHARE

अतुल शर्मा/ दुर्ग। Maitri Bagh Zoo Bhilai : तपती गर्मी से जहां आम लोग बेहाल हैं वहीं वन्य प्राणी भी इससे प्रभावित हैं। इस स्थिति में दुर्ग जिले में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र के मैत्रीबाग में वन्य प्रणियों को गर्मी से बचाने जतन शुरू हो गया है। मैत्रीबाग के जू में बंदर और चिड़िया को ठंडा माहौल देने स्प्रिंकलर लगा दिया गया है। वहीं हिरण के लिए बनाए गए लॉन में फव्वारा शुरू कर दिया गया है। जिसमें उक्त वन्य प्राणी कूल हो रहे हैं। इधर ह्वाइट टाइगर के लिए कूलर का इंतजाम किया जा रहा है। आधा दर्जन कूल बीएसपी प्रबंधन से मांगा गया है। फिलहाल इन्हें स्प्रिंकलर से ठंडा रखा जा रहा है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Video-2024-04-05-at-1.16.30-PM.mp4

भिलाई इस्पात संयंत्र के उद्यानिकी विभाग द्वारा मैत्रीबाग का संचालन किया जाता है। यह दो हिस्सों में गार्डन और जू में बंटा हुआ है। जू में वर्तमान में करीब 340 वन्य प्राणी रखे गए हैं। इन वन्य प्राणियों को गर्मी से बचाने के लिए हर साल अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में प्रबंधन द्वारा जतन शुरू किया जाता है। मैत्रीबाग के जू में ह्वाइट टाइगर के ठाठ रहेंगे। उनके लिए कूलर लगेगा। जू में वर्तमान में सात ह्वाइट टाइगर हैं। यह तीन अलग-अलग बाड़े में हैं।

- Advertisement -
Ad image

इस साल तेज गर्मी को देखते हुए दूसरे सप्ताह से ही कवायद शुरू कर दी गई है। वन्य प्रणियों के बाड़े के बाहर कूलर के इंतजाम में प्रबंधन लगा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है जू प्रबंधन द्वारा यहां आने वाले पर्यटकों के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा जानवरों के केज के सामने धूप से बचाव के लिए हरे कलर का नेट भी लगाया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को भी राहत मिल रही है।मैत्रीबाग प्रबंधन की मानें तो गर्मी के लिहाज से ह्वाइट टाइगर अन्य वन्य प्राणियों की तुलना में ज्यादा संवेदनशील होता है। इसकी वजह से ही इन्हें गर्मी में कूल रखने कूलर लगाया जाएगा। एक दो दिनों में यह व्यवस्था कर ली जाएगी। वर्तमान में यहां स्प्रिंकलर लगाया गया है।मैत्री गार्डन प्रभारी डॉ नवीन जैन ने बताया कि गर्मी से बचाने के लिए मैत्री गार्डन में मौजूद जानवरों के बैरकों में पानी का छिड़काव किया जा रहा है. जो जानवर खुले में है, उन पर पानी की बौछार की जाती है. साथ ही जानवरों के खाने-पीने का खासा ख्याल रखा जाता है. शेर और भालू जैसे जानवरों को ठंडा मांस दिया जा रहा है. बंदर सहित अन्य जानवरों को भोजन के तौर पर तरबूज-खरबूज दिया जा रहा है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Maitri Bagh Zoo Bhilai :, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Coconut Water Benefits: गर्मियों में नारियल पानी पीने से मिलते हैं अनगिनत फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
Next Article RAIPUR NEWS : गार्डन बचाने के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन संपन्न  RAIPUR NEWS : गार्डन बचाने के उद्देश्य से ग्रीन आर्मी का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन संपन्न 

Latest News

CG NEWS: भारतीय सिंधू सभा भानुप्रतापपुर इकाई द्वारा अमर शहीद सम्राट दाहिरसेन जी को श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 16, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ के लोक गायक राजेंद्र रंगीला को नई दिल्ली में मिली डॉक्टरेट की उपाधि,गा चुके है 15 हजार से अधिक गाने
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
CG NEWS: भानुप्रतापपुर सनातन समाज के गौ सेवकों ने दिखाई मानवता की मिसाल
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 16, 2025
CG NEWS: ऑटो सेंटर में काम कर रहे थे बच्चे, जिला प्रशासन ने किया रेस्क्यू
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?