Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Kumhari bus accident : कुम्हारी बस हादसा :  डिप्टी CM शर्मा के साथ कमिश्नर, IG, कलेक्टर, SP पहुंचे घटनास्थल, जानिए मृतकों और घायलों के नाम 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIBreaking Newsछत्तीसगढ़दुर्गदुर्घटना

Kumhari bus accident : कुम्हारी बस हादसा :  डिप्टी CM शर्मा के साथ कमिश्नर, IG, कलेक्टर, SP पहुंचे घटनास्थल, जानिए मृतकों और घायलों के नाम 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/04/10 at 3:05 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
Kumhari bus accident : कुम्हारी बस हादसा :  डिप्टी CM शर्मा के साथ कमिश्नर, IG, कलेक्टर, SP पहुंचे घटनास्थल, जानिए घायलों और मृतकों के नाम 
Kumhari bus accident : कुम्हारी बस हादसा :  डिप्टी CM शर्मा के साथ कमिश्नर, IG, कलेक्टर, SP पहुंचे घटनास्थल, जानिए घायलों और मृतकों के नाम 
SHARE

दुर्ग। Kumhari bus accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा ( Bus accident ) हुआ है। दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई। बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे। बस खाई में गिरने से अब तक 14 लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया। देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा।

Contents
कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेशजानिए घटना में घायलों के नामघटना में 12 मृतकों के नाम
- Advertisement -

वहीं सुबह से ही मौके पर IG, कलेक्टर, SP अन्य आला अधिकारी मौजूद है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। खाई से मुश्किल से बस को बाहर निकाला गया है। बस पूरी तरह डैमेज हो गयी है। बस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की खबर है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

गृहमंत्री विजय शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे

- Advertisement -


गृहमंत्री एवं डिप्टी CM विजय शर्मा और कई विधायक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुयाना किया। CM विष्णुदेव साय, डिप्टी CM विजय शर्मा, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, SP जीतेन्द्र शुक्ला ने घायलों से मुलाकात भी किया है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि, “कुम्हारी बस दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों साथ आज घटना स्थल पहुंचकर हादसे की परिस्थितियों को जानने का प्रयास किया। जांच के तथ्यों के आधार पर निश्चित ही एक्शन लिया जाएगा। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।”

इसके साथ ही डिप्टी CM शर्मा ने कहा कि एम्स में घायलों से मुलाकात की और घायल डॉक्टर से बात भी हुई, चालाक ने बताया कि बस का लाइट अचानक बंद हो गया, जिसके बाद उसने ब्रेक लगाया और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीँ कंपनी वालों और RTO वालों को भी बुलाया गया था, उन्होंने बताया कि बस का इंसोरेंस है, और कंपनी ने ग्रुप का भी इंसोरेंस कराया हुआ है। कंपनी द्वारा भी पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपये मुआवजा दिया जायेगा।

कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश

हादसा तब हुआ जब कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर फैक्ट्री से रवाना हुई थी। इसी दौरान रास्ते में बस गहरी खाई में गिर गई। कलेक्टर चौधरी ने फौरन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए थे। दुर्ग जिले के कुम्हारी में विगत रात्रि हुई बस वाहन दुर्घटना की खबर लगते ही कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में जिला/पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर बचाव हेतु तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर घायलों को उपचार हेतु रायपुर पहुंचाया गया।

जानिए घटना में घायलों के नाम

इस घटना में घायल रमेश यादव, गुरूमुख सिंग, निर्मल सिंग, देवेन्द्र सिंग, मोनिका वर्मा, उषा साहू, हस्तिना सिक्का, कुंती यादव, उर्मिला कौशल, सरजीत कौर को एम्स में भर्ती किया गया है। बिहारी लाल दुबे को मेकाहारा में एवं कविता चौधरी, प्रदीप वाधी को ओम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

घटना में 12 मृतकों के नाम

इस दुखद दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु हो गई, जिसमें शांति बाई देवांगन पति स्व.बिहारी लाल देवांगन उम्र 60 वर्ष पता महमायापारा वार्ड 03 कुम्हारी थाना कुम्हारी जिला दुर्ग, सत्या बाई निषाद पति अभय निषाद उम्र 60 वर्ष पता-रामनगर कुम्हारी, राजू राम पिता रामवृक्ष नाई उम्र 49 वर्ष निवासी सेवा समिति कैम्प 02 मिलाई, पुष्पा देवी पटेल पति फूलचंद पटेल उम्र 50 वर्ष पता जोन 03 खुर्सीपारा रामचंद्र होटल के पास थाना खुर्सीपारा जिला दुर्ग, कमलेश देशलहरा पिता तुलसी राम देशलहरे उम्र 35 वर्ष पता सेक्टर 04 सड़क 28 म.नं. 26 भिलाई, निखु भाई पटेल पिता मदन भाई पटेल उम्र 63 वर्ष पता सेक्टर 02 मिलाई थाना भिलाई नगर, परमानंद तिवारी पिता स्व. वासुदेव तिवारी उम्र 55 वर्ष पता हाउसिंग बोर्ड दादर रोड चरोदा थाना भिलाई 03 जिला दुर्ग, त्रिभुवन पाण्डेय पिता स्व. जय किसन पाण्डेय उम्र 55 वर्ष पता प्रगति नगर रिसाली भिलाई थाना नेवई, बिहारी यादव पिता भूखन यादव उम्र 60 वर्ष पता शास्त्री नगर भिलाई, मनोज कुमार ध्रुव पिता मनाराम ध्रुव उम्र 43 वर्ष पत्ता म.नं. 858/4 ड्रीम सिटी वार्ड 07 भिलाई उमदा रोड थाना भिलाई 03, अमित सिन्हा पिता मोहन लाल सिन्हा उम्र 40 वर्ष पता शंकर नगर वार्ड 11 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग, कृष्णा साहू पिता टोंका साहू उम्र 45 वर्ष पता-केनाल रोड जोन 02 खुर्सीपार थाना खुर्सीपार दुर्ग शामिल है।

TAGGED: Chhattisgarh Durg Accident, DURG ACCIDENT, Durg Bus Accident:, Kumhari bus accident, Vijay Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  Election 2024 : भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों का किया ऐलान  Lok Sabha Election : बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
Next Article CG ACCIDENT : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर CG ACCIDENT : शूटिंग से लौट रहे CG एक्टर सूरज मेहर की सड़क हादसे में मौत, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Latest News

CG NEWS : कोडिनयुक्त सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
CG NEWS : कोडिनयुक्त सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, नारकोटिक्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल
Grand News May 14, 2025
CG BREAKING : एक ही परिवार के चार लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, मचा हडकंप 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद May 14, 2025
RAIPUR NEWS : नरेन्द्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का त्रिदिवसीय विशाल सम्मेलन रायपुर में – अध्यक्ष दास जी साहू  
Grand News May 14, 2025
CG BIG NEWS : शिक्षक, कांग्रेस नेता, रसोइया सहित 5 लोगों की हत्या, इलाके में दहशत 
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?